Tuesday, 15 September 2026
शहरी निकाय चुनाव में आखिर 30 हजार उम्मीदवारों और नेताओं की बाड़ाबंदी का खर्च कौन वहन करेगा?
इसलिए राजनीति में भ्रष्टाचार होता है।
================
राजस्थान में शहरी निकायों के 10245 वार्डों के अंतिम चरण का मतदान 11 सितंबर को सायं 6 बजे समाप्त होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हो गया। मतदान के तुरंत बाद भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। यानी 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवार होटल, रिसोर्ट आदि में बंद रहेंगे। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों के साथ उनके पति या पिता भी है। ऐसे में होटल, रिसोर्ट में रहने वालों की संख्या 30 हजार से ज्यादा हो गई है। ये 30 हजार उम्मीदवार नेता 14 सितंबर को परिणाम आने पर 15 हजार उम्मीदवार और नेताओं को होटल रिसोर्ट से मुक्त कर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार वार्ड चुनाव में हारने वाले होंगे। यानी 14 सितंबर तक वो 30 हजार उम्मीदवारों का खर्चा वहन करना पड़ेगा और फिर 14 हजार उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक निकाय के उपप्रमुख के चुनाव तक बंधक रहना पड़ेगा। यानी 15 हजार उम्मीदवारों को होटल रिसोर्ट का खर्चा 22 सितंबर तक वहन करना पड़ेगा। सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों का खर्चा कौन वहन करेगा? चुनाव में तो उम्मीदवारों ने अपनी जेब से लाखों रुपया खर्च किया, लेकिन बाड़ाबंदी में रहने का खर्चा तो भाजपा और कांग्रेस के संगठन के स्तर पर ही होगा। एक अनुमान के अनुसार बाड़ाबंदी का खर्च करीब 35 करोड़ रुपए तक होगा। इतना बड़ा खर्चा कोई नेता अपनी जेब से नहीं देगा। स्वाभाविक है कि सत्ता का लाभ लेने वाले दलाल किस्म के लोग ही खर्च वहन करेंगे। जब दलाल किस्म के लोग पैसा खर्च करेंगे तो स्वाभाविक है कि पार्षद और निकाय प्रमुख बन जाने पर वसूली भी होगी। ऐसे चुनावी खर्च के कारण ही राजनीति में भ्रष्टाचार होता है। सबसे खास बात यह है कि दोनों ही दलों को अपने उम्मीदवारों और चुनाव जीतने के बाद पार्षद बनने वालों पर भरोसा नहीं है। यही वजह है कि मतदान के तुरंत बाद उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी की जा रही है। भाजपा का कहना है कि हमारे उम्मीदवारों को पार्टी की रीति-नीति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तो वहीं कांग्रेस इस बाड़ाबंदी को उम्मीदवारों से संवाद करने की बात कह रही है। दोनों दलों के तर्क मजाक जैसे हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 11-09-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment