Tuesday, 15 September 2026

धर्मेन्द्र राठौड़ तो बाड़ाबंदी के उस्ताद हैं। ऐसे में भाजपा के लिए अजमेर में नगर निगम में बोर्ड बनाना आसान नहीं। =============== अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों का परिणाम 14 सितंबर को घोषित हुआ। परिणाम के मुताबिक 37 सीटें कांग्रेस, 32 भाजपा  और 11 सीटें निर्दलीयों को मिली है। निगम में मेयर बनाने के लिए 41 पार्षदों का समर्थन चाहिए। चूंकि किसी भी दल को बहुत नहीं मिला है, इसलिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने निर्वाचित पाष्ज्र्ञदों की बाड़ाबंदी कर रखी है। इस बाड़ा बंदी में कांग्रेस का पलड़ा भारी है, क्योंकि कांग्रेस की बाड़ाबंदी वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र राठौड़ के हाथों में है। राठौड़ को बाड़ा बंदी का उस्ताद माना जाता है। वर्ष 2020 में जब डिप्टी सीएम सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस के 18 विधायक दिल्ली चले गए तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में 100 विधायकों की बाड़ांदी धर्मेन्द्र राठौड़ के निर्देशन में ही हुई। करीब 100 विधायक एक माह तक जयपुर और जैसलमेर की होटलों में कैद रहे। इसके बाद सितंबर 2022 में विधायकों की समानांतर बैठक करवाने में भी धर्मेन्द्र राठौड़ की भूमिका रही। एक स्थान पर विधायकों को कैसे सुरक्षित रखा जाता है, इसका अच्छा अनुभव राठौड़ को है। जिन राठौड़ ने अशोक गहलोत के लिए विधायकों की बाड़ाबंदी की उन राठौड़ के लिए अजमेर के 41 पार्षदों की बाड़ाबंदी कोई मायने नहीं रखती। 32 पार्षदों वाली भाजपा भी चाहती है कि 11 निर्दलीयों की मदद से निगम में भाजपा का मेयर बनवाया जाए, इसलिए भाजपा ने भी अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है। लेकिन धर्मेन्द्र राठौड़ के रहते कांग्रेस की बाड़ाबंदी से पार्षदों को बाहर निकालना आसान काम नहीं है। धर्मेन्द्र राठौड़ ने शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के साथ मिलकर जो मजबूत रणनीति बनाई है, उसमें चार निर्दलीय पार्षदों को 14 सितंबर को ही सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। जिन चार पार्षदों को राठौड़ और जयपाल ने अपने कब्जे में लिया है उनके नामों की जानकारी कांग्रेस के बंधक पार्षदों को नहीं है। राठौड़ का प्रयास है कि जहां कांग्रेस के पार्षदों को एकजुट रखा जाए वहीं निर्दलीय पार्षदों का समर्थन ज्यादा से ज्यादा लिया जाए। धर्मेन्द्र राठौड़ के सामने यह भी चुनौती है कि 37 पार्षद है वे डॉ. राजकुमार जयपाल, द्रौपदी कोली, हेमतं भाटी, विजय जैन, महेंद्र सिंह रलावता के समर्थकों में बंटे हुए हैं। फिलहाल तो राठौड़ ने कांग्रेस के सभी नेताओं को एकजुट कर रखा है। वहीं अब भाजपा पार्षदों की रणनीति की कमान उत्तर क्षेत्र के विधायक वासुदेव देवनानी ने संभाल ही है। यानी एक तरफ राठौड़ है तो दूसरी तरफ देवनानी। भाजपा को अपना मेयर बनवाने के लिए 9 पार्षदों की जरूरत है। धर्मेन्द्र राठौड़ के रहते 11 निर्दलीयों में से 9 निर्दलीयों को तोड़ना भाजपा के लिए आसान काम नहीं है। भाजपा अपना मेयर तभी बना सकती है, जब कांग्रेस के पार्षदों में फूट हो जाए। कहा जा रहा है कि देवनानी के संपर्क में कांग्रेस के कई नेता और पार्षद है। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए देवनानी ने कांग्रेस के कई नेताओं को ओबलाइज किया है।    S.P.MITTAL BLOGGER ( 14-09-2026) Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment