Tuesday, 1 September 2026
88 वर्ष की उम्र में 81 कविताओं वाली 45वीं पुस्तक का प्रकाशन।
विनोद सोमानी से देश के बुजुर्ग प्रेरणा ले-लोकबंधु कलेक्टर।
39 वर्ष की सेवा के बाद राजीव चतुर्वेदी शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत्त।
ठाकुर किशन सिंह जी की पुण्य स्मृति में 30 अगस्त को सुंदरकांड पाठ।
एक सितंबर को पुष्कर के ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यालय में शिव जलधारा।
================
29 अगस्त को अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने वयोवृद्ध साहित्यकार, कवि व लेखक डॉ. विनोद सोमानी 'हंस के नवीन काव्य संग्रह मेरे एहसास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि देश के बुजुर्गों को साहित्यकार सोमानी के हौंसले और जज्बे से प्रेरणा लेनी चाहिए। 88 वर्ष की उम्र में भी विनोद सोमानी लेखन का कार्य कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि यदि व्यक्ति में हौसला और जज्बा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। कलेक्टर ने सोमानी के पुत्र और मित्तल अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्याम सोमानी की भी प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि अपने पिता के हौसले को बनाए रखने के लिए श्याम सोनी पुस्तक प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कलेक्टर लोक बंधु ने संग्रह में शामिल 81 कविताओं पर रुझान व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे अहसास काव्य संग्रह की प्रत्येक कविता पाठक को पढ़ते हुए स्वयं के अनुभव और अहसास से बरबस जोड़ देती है। कविता का रसास्वादन करते हुए लगता है कि जैसे स्वयं के जीवन के उतार-चढ़ाव, खट्टे-मीठे अनुभव, संघर्ष और हर्ष के क्षण, साहस व क्षोभ के विषय फिल्म की तरह दृश्य बन कर आंखों के सामने घूम रहे हों।
साहित्यिक उपलब्धियां:
डॉ विनोद सोमानी हंस राजस्थान के उन चुनिंदा साहित्यकारों में शामिल हैं जिन्हें वर्ष 2023-24 में राजस्थान साहित्य अकादमी का अमृत सम्मान प्राप्त हुआ है। अजयमेरु प्रेस क्लब अजमेर ने विशिष्ट साहित्यकार सम्मान वर्ष 2026 में प्रदान किया है। अब तक उनकी 43 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें कहानी, कविता संग्रह, उपन्यास, जीवनी, व्यंग्य संग्रह, राजस्थानी कृतिया, अनुवाद एवं चिंतनात्मक निबंध शामिल हैं। उनका लघु कविता संग्रह मेहर के मोती के बाद यह मेरे अहसास नया काव्य संग्रह प्रकाशित हुआ है। मेरे अहसास काव्य संग्रह को डॉ विनोद सोमानी हंस ने अपने मार्गदर्शक, स्नेह और प्रेरणा के पुंज श्रद्धेय मुन्नालाल मित्तल, स्वर्गीय डॉ शकुंतला मित्तल किरण, मित्तल परिवार के अनिल मित्तल, सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल को समर्पित किया है। डॉ हंस के शब्दों में मित्तल परिवार ना सिर्फ उनके बल्कि उनके पुत्र डाॅ.श्याम सोमानी के भौतिक व जैविक जीवन वृतांत के अटूट आधार हैं।
संपादकीय लेख :
इस संग्रह का संपादकीय डॉ.हंस के पुत्र डॉ सीए श्याम सोमानी ने लिखा है। उन्होंने पिता की बढ़ती आयु के साथ स्वास्थ्य की चिंता को रेखांकित करते हुए उनकी सृजनात्मक कर्मठता को युवा साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्पद बताया है। सोमानी ने लिखा कि पिताजी ने अपनी कविताओं में आम आदमी की पीड़ाओं और विषमताओं पर खुलकर कलम चलाई है। उनकी गजलें आस्था और आशा से भरी होती हैं। वे अपने लेखन में जीवन के हर विषय हर रंग को ईमानदारी से प्रकट करते हैं। इस नए काव्य संग्रह को भी पाठक पूर्व की तरह सराहेंगे। उन्होंने प्रकाशक साहित्यागार एवं उनकी टीम को सहयोग के लिए आभार जताया और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। मोबाइल नंबर 9314390005 पर श्याम सोमानी को शुभकामनाएं दी जा सकती है।
राजीव चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति:
31 अगस्त को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सहायक निदेशक के पद से राजीव चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति हो रही है। चतुर्वेदी ने 39 वर्ष तक राजकीय सेवा में कार्य किया है। वे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सहायक निदेशक लेखा, सहायक निदेशक संस्थापक, जनसंपर्क अधिकारी के पदों पर कार्यरत रहे। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के कारण चतुर्वेदी को कई सम्मान भी मिले। सेवानिवृत्ति पर चतुर्वेदी ने बोर्ड के सभी कार्मिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ के साथ भले ही अल्प समय तक ही काम करने का अवसर मिला हो लेकिन उन्हें राठौड़ से बहुत कुछ सीखने को मिला है। मोबाइल नंबर 9460091086 पर राजीव चतुर्वेदी को शुभकामनाएं दी जा सकती है।
सुंदरकांड पाठ:
किशन सिंह राठौड़ की पुण्य स्मृति में 30 अगस्त को रात 8 बजे से पुष्कर रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पीछे गणपति नगर नौसर घाटी में पीएस राठौड़ के निवास स्थान पर सुंदर कांड पाठ होगा। यह पाठ पुष्कर के पंडित रवि शर्मा करेंगे। पीएस राठौड़ ने बताया कि सुंदर कांड पाठ के साथ भजनों की प्रस्तुति भी होगी। पाठ के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9413095156 पर पीएस राठौड़ से ली जा सकती है।
शिव जलधारा:
ट्रेवल्स और खाद्य तेलों के प्रमुख कारोबारी नवल किशोर खंडेलवाल की ओर से एक सितंबर को पुष्कर स्थित ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में विशेष शिव जलधारा का आयोजन किया गया है। खंडेलवाल ने बताया कि दोपहर एक बजे जलधारा एवं पूजन का कार्यक्रम होगा। शाम पांच बजे महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829163825 पर नवल किशोर खंडेलवाल से ली जा सकती है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 30-08-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment