Tuesday, 15 September 2026
अजमेर: भाजपा के उम्मीदवार कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के रिसोर्ट में।
कांग्रेस के उम्मीदवार जिलाध्यक्ष डॉ. जयपला के रिसोर्ट के बजाए धर्मेन्द्र राठौड़ के भरोसे वाले पुष्कर फोर्ट रिसोर्ट में।
भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के आने से पुष्कर के होटलों और रिसोर्ट का महत्व बढ़ा।
=================
11 सितंबर को अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पुष्कर के रिसोर्ट में सुरक्षित रखा गया है। भाजपा के उम्मीदवार बूढ़ा पुष्कर के निकट जॉलीवुड रिजॉर्ट में ठहरे हैं। यह रिसोर्ट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत भाटी के समधी विनोद जॉली का है। भाटी के पुत्र का विवाह जॉली की बेटी से हुआ है। बताया जा रहा है कि जॉलीवुड रिसोर्ट के विस्तार के बाद मालिका विनोद जॉली के दामाद और पुत्री ही रिसोर्ट के संचालन का काम करते हैं। वही भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी आश्वस्त है कि जॉलीवुड में सभी उम्मीदवार सुरक्षित रहेंगे। हालांकि भाजपा के कुछ नेताओं ने इस रिसोर्ट को असुरक्षित माना है। ऐसे नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के नेता रिसोर्ट में आसानी से घुसपैठ कर सकते हैं। नेताओं की आशंका के मद्देनजर 14 सितंबर को परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों को दूसरे रिसोर्ट में ले जाया जाएगा। कहा जा रहा है कि पार्षद बनने वालों को जैसलमेर ले जाया जाएगा। चूंकि 16 सितंबर को मेयर पद के लिए नामांकन होगा, इसलिए उस पार्षद को अजमेर में ही रखा जाएगा। जिसका नामांकन करवाना है।
भरोसे वाले रिसोर्ट में:
अजमेर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपला का वाइल्ड रोज रिसोर्ट पुष्कर के निकट तिलोरा गांव में है। इस रिसोर्ट के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों राजस्थान और दिल्ली के जिलाध्यक्षों का 10 दिवसीय शिविर इसी रिसोर्ट में लगा। शिविर के अंतिम दिन राहुल गांधी भी आए। इसके बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी उॉ. जयपाल के रिसोर्ट में ही ठहरे, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों को जयपाल के रिसोर्ट के बजाए गनाहेड़ा स्थित पुष्कर फोर्ट रिसोर्ट में ठहराया गया है। यह रिसोर्ट आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र राठौड़ के भरोसेमंद राजेंद्र सिंह राठौड़ का है। पुष्कर पोर्ट रिसोर्ट में अब धर्मेन्द्र राठौड़ की सहमति के बगैर किसी का भी प्रवेश नहीं है। जानकार सूत्रों के अनुसार धर्मेन्द्र राठौड़ ने सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस के उम्मीदवारों को पुष्कर फोर्ट में ठहराया है।
पुष्कर का महत्व बढ़ा:
पुष्कर के होटल और रिसॉर्ट में अजमेर के उम्मीदवार ही नहीं बल्कि प्रदेश के अनेक शहरों के भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार ठहरे हैं। होटल एसोसिएशन पुष्कर के सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि पुष्कर और उसके आसपास के गांवों में करीब 200 बड़े होटल और रिसोर्ट है। यही वजह है कि पुष्कर क्षेत्र में बड़ी संख्या में शादियां और बड़े समारोह होने लगे हैं, लेकिन जिस तरह से निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को भाजपा और कांग्रेस ने यहां होटल और रिसोर्ट में रखा है, इससे पुष्कर का पर्यटन की दृष्टि और महत्व बढ़ा है। ऐसे कई नेता आए हैं, जिन्होंने पहली बार पुष्कर के होटल रिसोर्ट को देखा है। होटल एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9929894999 पर सचिव अनिल शर्मा से ली जा सकती है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 13-09-2026)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment