Tuesday, 15 September 2026

अंग्रेजों ने अपने स्वार्थों के खातिर घुमन्तु जातियों की छवि खराब की-दुर्गादास, अपने घुमन्तु पुस्तक के लेखक। अजमेर में घुमन्तु  समाज के 400 परिवारों का सामाजिक समरसता यज्ञ। राजस्थान में पिछले दो वर्षों में पचास हजार से ज्यादा घुमन्तु जातियों के परिवारों को भूमि के पट्टे दिए गए। ================= देश भर में घर वापसी अभियान के अगुवा रहे स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 12 सितंबर को घुमन्तु  समाज के करीब 400 परिवारों के लिए समरसता यज्ञ किया गया। यह यज्ञ अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित आर्य समाज के परिसर में किया गया। इस यज्ञ के बाद घुमन्तु जातियों के परिवारों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर संघ के प्रचारक और घुमन्तु जाति उत्थान न्यास के प्रमुख व अपने घुमन्तु  पुस्तक के लेखक दुर्गादास ने कहा कि अंग्रेजों ने अपने स्वार्थों के खातिर घुमन्तु  जातियों की छवि को खराब करने का काम किया। कंजर, सांसी, नट, भाट, नायक, बावरिया, कालबेलिया, रैबारी, गाडिय़ा लुहार पारधी, जोगी जैसी जातियों के लोगों ने क्रांतिकारियों के साथ मिलकर आजादी के आंदालन को मजबूती दी। चूंकि इन जातियों के लोग शारीरिक दृष्टि से मजबूत थे, इसलिए अंग्रेजों के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। अंग्रेजों को पता चला कि स्वतंत्रता सेनानियों की ताकत के पीदे घुमन्तु  जातियों की भूमिका है, इसलिए 1871 में अपराधिक जनजाति अधिनियम बनाकर घुमन्तु  जातियों को आपराधिक घोषित कर दिया। जिसकी सजा इन जातियों के लोग आज तक भुगत रहे हैं, लेकिन अब समाज का दृष्टिकोण इन घुमन्तु  जातियों के प्रति बदलने लगा है। घुमन्तु  जाति उत्थान न्यास इस मामले में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। दुर्गादास ने कहा कि आर्य समाज ने समरसता यज्ञ कर एक अच्छी पहल की है, इससे घुमन्तु  जातियों के लोगों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज से सभी तरह के पक्षपात खत्म करने की दिशा में महान कार्य किए। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। समारोह में आर्य समाज परोपकारिणी सभा के प्रधान ओम मुनि, नगर आर्य समाज के मंत्री डॉ. निदेश चंद्र शर्मा, संघ के महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान, समाजसेवी कालीचरण खंडेलवाल, महेंद्र सिंह, रामप्रकाश शर्मा आदि ने भी विचार रखें। मंच का संचालन डॉ. मृत्युजंय शर्मा ने किया। समारोह के बाद दुर्गादास ने पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में परोपकारिणी सभा के संग्रहालय का जायजा लिया। संग्रहालय में रखी स्वामी दयानंद के जीवनकाल की वस्तुओं और उनके द्वारा लिखित पुस्तकों को भी देखा। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने में परोपकारिणी सभा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऋषि उद्यान में परोपकारिणी सभा के प्रधान ओम मुनि, सदस्य वीरेंद्र आर्य आदि ने दुर्गादास का स्वागत किया। परोपकारिणी सभा की गतिविधियों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9413225383 पर वीरेंद्र आर्य से ली जा सकती है। 50 हजार पट्टे: अपने घुमन्तु पुस्त के लेखक और संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास ने बताया कि राजस्थान में पिछले दो वर्षों में घुमन्तु  जातियों के 50 हजार परिवारों को भूमि के पट्टे दिए गए हें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में घुमन्तु  जातियों के विकास के लिए अनेक योजनाएं सरकारी स्तर पर चलाई जा रही है। इसके साथ ही उनका न्यास भी कई शहरों में आवासीय छात्रावास चला रहा है। इसमें घुमन्तु जातियों के बच्चों को रखा जाता है तथा निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। इनमें बालिकाओं की संख्या उत्साहवर्धक है। न्यास ऐसे कार्य समाज के सहयोग से चलाता है।    S.P.MITTAL BLOGGER ( 13-09-2026) Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment