Tuesday, 15 September 2026
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मांसाहार के बयान के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मंदिर में चढ़ा मछली वाला प्रसाद खाना पड़ा।
=================
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तीन दिवसीय हनुमंत कथा की। इस दौरान शास्त्री ने कहा कि बंगाल के लोगों को मांसाहार से दूर रहना चाहिए। कम से कम दुर्गा पूजा के पंडाल और मंदिरों में बैठकर मांसाहार नहीं करना चाहिए। शास्त्री ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने किसी जीवन की बलि का भी विरोध किया। शास्त्री का कहना रहा कि कोई मां किसी जीव की बलि कैसे ले सकती है। उन्होंने कहा कि यदि दुर्गा मां को बलि लेनी ही होगी तो वह स्वयं ही संबंधित जीव को गिरा देगी। शास्त्री ने मांसाहार को लेकर जो विरोध जताया उस से पश्चिम बंगाल में विवाद खड़ा हो गया। असल में बंगाल में मछली का तो भोजन सामान्य बात है। मंदिरों में मछली और बसंती पुलाव का भोग सामान्य रूप से चढ़ाया जाता है। मछली को मांसाहार नहीं माना जाता। बंगाल के लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए 11 सितंबर को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में बैठकर ही मछली के भोग वाला प्रसाद खाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई संत अपनी बात रख सकता है, लेकिन उससे मानना या न मानना व्यक्ति पर निर्भर करता है। मछली का सेवन बंगाल की परंपरा से जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के मछली वाला भोग खाने के बाद मांसाहार वाला विवाद समाप्त हो जाएगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिन के कोलकाता प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सरकारी आवास पर भी गए थे। तब शुभेंदु ने शास्त्री की हनुमंत कथा के आयोजन की प्रशंसा की थी, इसलिए बंगाल में यह भ्रम हो गया कि सरकार मांसाहार पर कोई निर्णय ले सकती है। ऐसे भ्रम को समाप्त करने के लिए ही मुख्यमंत्री को मंदिर में जाकर मछली वाले भोग को खाना पड़ा। वहीं लंदन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथा में कहा है कि वे मांसाहार का विरोध करते रहेंगे, लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपनी परंपराओं के अनुरूप मांसाहार का सेवन करता है तो उसे रोकने का काम नहीं करेंगे।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 12-09-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment