Friday, 4 September 2026

फाइटर पायलट जितेंद्र मिश्रा ही विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा कर सकते हैं। गोविंद गिरि महाराज के महासचिव बनने से मंदिर में धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा। ============== 2 सितंबर को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या के राम मंदिर के सीईओ के पद पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का चयन किया। जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायु सेना में चालीस वर्ष से ज्यादा काम किया। जितेंद्र मिश्रा फाइटर प्लेन के कुशल पायलट है। चालीस वर्ष तक जितेंद्र मिश्रा ने दुश्मनों से देश की सीमाओं की रक्षा की और अब जितेंद्र मिश्रा देश के अंदर बैठे विधर्मियों से अयोध्या के राम मंदिर की रक्षा करेंगे। हाल ही में हम सबने देखा कि मंदिर चढ़ावा चोरी के प्रकरण में विधर्मियों ने न केवल राम मंदिर बल्कि पूरे सनातन धर्म को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। यदि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नहीं होती तो हमलावर विधर्मी राम मंदिर में घुसकर अराजकता करते। चढ़ावा चोरी को लेकर विधर्मियों ने जो माहौल खड़ा किया उसमें राम मंदिर की सुरक्षा के लिए जितेंद्र मिश्रा जैसा फाइटर पायलट ही चाहिए। जितेंद्र मिश्रा को पता है कि दुश्मनों और विधर्मियों से कैसे निपटा जाता है। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट ने बहुत सोच विचार कर पूर्व एयर मार्शल मिश्रा को मंदिर प्रबंधन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कहा जा सकता है कि मिश्रा के रहते अयोध्या का राम मंदिर विधर्मियों से सुरक्षित रहेगा। सीईओ के पद पर चयन होने के बाद मिश्रा ने कहा भी कि अब वे अयोध्या में आने वाले राम भक्तों की सेवा करेंगे। उन्होंने इसे राम जी की कृपा ही माना। धर्म व अध्यात्म और मजबूत होगा: ट्रस्ट के महासचिव के पद पर राष्ट्रसंत गोविंद गिरि महाराज का चयन किया है। गोविंद गिरि महाराज अब तक कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। चढ़ावा चोरी के प्रकरण में जब विधर्मियों ने सनातन धर्म पर हमला किया, तब उसका जवाब गोविंद गिरि महाराज ने ही दिया। गोविंद गिरि दृढता के साथ मंदिर प्रबंधन के लिए संघर्ष करते रहे उन्होंने विधर्मियो के सभी आरोपों का जवाब दिया। गोविंद गिरि स्वयं सनातन धर्म के ज्ञाता है। इसलिए राम मंदिर में अब धर्म व आध्यात्म और मजबूत होगा। कहा जा सकता है कि राम मंदिर में अब सुरक्षा और धर्म मिलकर विधर्मियों से लड़ेंगे। इसके साथ ही महेश भागचंद का को कोषाध्यक्ष तथा मदन मोहन पांडेय व निर्मला यादव को ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-09-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment