Wednesday 10 February 2016

बल्दुआ अध्यक्ष और तिलोकानी जिला मंत्री बने। ब्यावर में विधायक और विरोधी दोनों खुश।



-------------------------
अजमेर देहात भाजपा के जिलाध्यक्ष बी.पी.सारस्वत ने समझौते का जो फार्मूला निकाला है, उसमें ब्यावर के भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत और उनका विरोधी खेमा दोनों खुश हो गए हैं। अब विधायक के समर्थक जय किशन बल्दुआ ब्यावर भाजपा के अध्यक्ष होंगे, लेकिन वहीं उनके विरोधी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता मुरली तिलोकानी जिला मंत्री बनाए गए हैं। इस फार्मूले से दोनों पक्ष खुश हंै। इस फार्मूले की महत्त्वपूर्ण बात यह है कि गत 28 अक्टूबर को विधायक रावत ने अपनी मौजूदगी में चुनाव करवाकर बल्दुआ को जो अध्यक्ष घोषित किया था, उसे निरस्त कर दिया गया है। मुरली तिलोकानी और अन्य भाजपा नेता की शिकायत पर शम्भुदयाल बडग़ुर्जर, श्याम शर्मा और जीतमल चौधरी की एक जांच कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने भी माना कि 28 अक्टूबर को संगठन के नियमों के अनुरूप बल्दुआ का चुनाव नहीं हुआ। यही वजह रही कि 10 फरवरी को बल्दुआ को अध्यक्ष तो घोषित किया, लेकिन निर्वाचन के जरिए नहीं बल्कि मनोनयन किया गया। विधायक के विरोधी खेमे को संतुष्ट करने के लिए मुरली तिलोकानी को जिला संगठन में मंत्री का महत्त्वपूर्ण पद देकर सम्मानित किया है। तिलोकानी को महत्त्व देने का अंदाजा इसी से लगता है कि अभ१ी देहात भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हुआ है। बी.पी.सारस्वत के दोबारा से अध्यक्ष बनने के बाद अभी नई कार्यकारिणी घोषित होनी है। सारस्वत ने स्पष्ट कर दिया कि नई कार्यकारिणी में भी तिलोकानी जिला मंत्री रहेंगे। तिलोकानी ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। ब्यावर भाजयुमो के अध्यक्ष मनीष बरड़ ने तिलोकानी की नियुक्ति का स्वागत किया है। बरड़ ने उम्मीद जताई कि अब ब्यावर में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। 

(एस.पी. मित्तल)  (10-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment