Saturday 15 April 2017

#2462
मुसलमान भारत में ही सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। पत्थरबाज देश के दुश्मन। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज का पुष्कर में ओजस्वी भाषण। अजमेर में भी 16 अप्रैल को धर्मसभा।
===================
15 अप्रैल को तीर्थनगरी पुष्कर के ब्रह्मचौक में पुरी स्थित गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने ओजस्वी भाषण दिया। पुष्कर के जागरुक लोगों के सवालों का जवाब देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि आज मुसलमान जितना भारत में सुरक्षित है उतना किसी मुस्लिम राष्ट्र में भी नहीं है। कश्मीर में रहने वाले मुसलमानों को इससे ज्यादा और क्या चाहिए कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए ही संविधान में अनुछेच्छ 370 का प्रावधान किया। आज संपूर्ण कश्मीर घाटी हिन्दू विहीन हो गई है और अलगाववादियों के इशारों पर सेना के जवानों पर पत्थर फेंके जाते हंै। एक तरफ हमारे जवान आतंकवादियों की गोली का सामना करते हैं तो पीछे से देश के दुश्मन पत्थर फेंकते हंै। गुस्सा तो तब आता है जब हमारे राजनेता सुरक्षा बलों को ही संयम बरतने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि जब सीमा पर देश के दुश्मन को हमारी सेना गोली मार देती हैं तो फिर पत्थरबाजों को क्यों छोड़ दिया जाता है। शंकराचार्य ने कहा कि पहले के राजा स्वयं युद्ध करने जाते थे इसलिए उन्हें अपने सैनिकों के बारे में जानकारी होती थी, लेकिन आज के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री, विदेश मंत्री आदि सीमा पर नहीं जाते हंै, लेकिन सीमा पर जो जवान अपनी देश की रक्षा की खातिर जान जोखिम में डाल रहा है। उसके बारे में फैसला करते हंै। उन्होंने कहा कि जिस नागरिक के मन में देशभक्ति नहीं उसे देश का दुश्मन ही माना जाना चाहिए।
अयोध्या में ही बने राम मंदिर :
शंकराचार्य ने कहा कि जब हम मुसलमानों को अपने देश में पूर्ण सम्मान के साथ रख रहे हैं, तब भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनाए जाने पर एतराज नहीं होना चाहिए। सब जानते हैं कि आक्रमणकारियों ने हमारे धर्मस्थलों को तोड़ा। आज यदि किसी आक्रमणकारी के नाम पर कोई धर्मस्थल बनाया जाता है तो यह सरासर देशद्रोह है। भाजपा जब विपक्ष में होती है तो राम मंदिर अयोध्या में बनाने का दावा करती है, लेकिन जब सत्ता में आती है तो अपने वायदे को भूल जाती है। नरेन्द्र मोदी के पीएम और योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम रहते हुए भी अयोध्या में मंदिर नहीं बने तो फिर भाजपा को अपने राजनीतिक भविष्य पर सोचना चाहिए। आज देश को मोदी और योगी से बहुत उम्मीदे हैं।
मुलायम को मिली सजा :
शंकराचार्य ने कहा कि आज मुलायम सिंह यादव के साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे उनके कर्मो का फल है। अयोध्या मेें जिस प्रकार गोलियां चलवाई गई उसी का नतीजा है कि पुत्र अखिलेश पिता का दुश्मन हो गया है। कार सेवकों की बददुओं की वजह से ही चुनाव में समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया।
रूकनी चाहिए गौ हत्या :
शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति वाले भारत देश में गौ हत्या बंद होनी चाहिए। जिस देश में गाय को माता मान कर पूजा जाता है। उस देश में समाज का एक वर्ग यदि गौमाता का मांस खाए तो इससे बुरी धर्मविरोधी बात हो ही नहीं सकती। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि भारत में बड़ी मात्रा में गौ-मांस का निर्यात होता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसी भी जीव की हत्या करना पाप होता है, लेकिन गाय की हत्या तो महापाप है। पीएम मोदी को चाहिए कि वे एक राष्ट्रीय नीति बनाकर गौ हत्या पर रोक लगाए और उन बूचडख़ानों को तत्काल प्रभाव से बंद करें जहां गौ माता को काटा जाता है।
अजमेर में धर्म सभा :
शंकराचार्य की धर्मसभा 16 अप्रैल को सायं 5 बजे अजमेर के पुष्कर रोड स्थित लालगडिय़ा समारोह स्थल पर रखी गई है। इससे पहले शंकराचार्य प्रात: 11 बजे वैशाली नगर सागर विहार कॉलोनी में समाजसेवी कालीचरणदास खंडेलवाल के निवास पर जिज्ञासा समाधान में भाग लेंगे।
एस.पी.मित्तल) (15-04-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment