Tuesday 18 April 2017

#2473
विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार। पीएम मोदी का एक और वायदा पूरा। अब ललित मोदी का नम्बर। 
===============
भारतीय समय के अनुसार 18 अप्रेल को प्रात: 9:30 बजे अय्याशी के प्रतीक माने जाने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। माल्या की गिरफ्तारी से पीएम नरेन्द्र मोदी का एक और वायदा पूरा हो गया है। असल में मोदी के पीएम बनने के कुछ माह बाद ही माल्या भारत से फरार हो गया था।  जिन कांग्रेसियों की सिफारिश से अय्याश माल्या को 9 हजार करोड़ रुपए का बैंकों से लोन मिला, उन्होंने ही आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने माल्या को भगा दिया। तब मोदी ने दृढ़ता के साथ कहा कि जो लोग बैंकों का पैसा लेकर भागे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद सरकार ने जो प्रभावी कार्यवाही की, उसी का नतीजा रहा कि माल्या लंदन में गिरफ्तार हो गया। अब ब्रिटेन की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माल्या को जल्द ही भारत में लाकर जेल में डाला जाएगा। सब जानते हैं कि माल्या ने किंगफिशर के कलेंडर की आड़ में जवान लड़कियों के साथ किस तरह से नंगा नाच किया। इसीलिए जब माल्या भाग गया तो लोगों के मन में सरकार के प्रति गुस्सा था। 
जमानत भी मिली:
ब्रिटेन के कानून के मुताबिक 19 अप्रैल को ही गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही माल्या को जमानत भी मिल गई। लेकिन इसके साथ ही प्रत्यार्पण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। खुद माल्या ने माना है कि आज से ही प्रत्यार्पण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अब अदालत में सीबीआई के अधिकारी और वकील माल्या के खिलाफ सबूत पेश करेंगे। हालांकि ब्रिटेन के कानून के मुताबिक माल्या प्रत्यार्पण को सुप्रीम कोर्ट तक चुनौती दे सकते हैं। लेकिन ब्रिटेन में अदालती प्रक्रिया बहुत तेजी से चलती है। 
अब ललित मोदी का नम्बर :
राजस्थान में कुख्यात रहे और आईपीएल के जन्मदाता ललित मोदी को भी लंदन की पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी। मोदी पर भी माल्या की तरह के आरोप हैं। भले ही कुछ भाजपा नेता ललित मोदी को बचाने के प्रयास में हो, लेकिन पीएम मोदी की कार्यवाही से ललित मोदी बच नहीं पाएंगे। 
(एस.पी.मित्तल) (18-04-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए

No comments:

Post a Comment