Sunday 30 April 2017

#2519
एक साल से नहीं बनी कार्यकारिणी। अजमेर में कैसे चलेगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान। आखिर अजमेर के लिए क्यों  नहीं मिल रही सचिन पायलट को फुर्सत।
=======================
विजय जैन को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन 30 अप्रैल तक भी शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो सकी है। हालांकि इस एक वर्ष की अवधि में जैन ने कांग्रेस संगठन को सक्रिय बनाए रखने के भरसक प्रयास किए, लेकिन जैन के सामने अब सबसे बड़ी मुसीबत कांग्रेस के सदस्यता अभियान की है। आगामी 15 मई तक लक्ष्य के मुताबिक शहर भर में 30 हजार सदस्य बनाने है। संगठन के नाम पर जैन अकेले पदाधिकारी हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैन अकेले दम पर तीस हजार सदस्यों को कैसे बनाएंगे। संगठनात्मक दृष्टि से शहर में कांग्रेस की स्थिति पहले से ही कमजोर है। कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से हालात और खराब है।
पायलट का है निर्वाचन क्षेत्र : 
शहर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन नहीं होने का महत्व इसलिए भी है कि अजमेर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष सचिन पायलट का चुनाव क्षेत्र है। पायलट वर्ष 2009 से 2014 तक अजमेर से ही सांसद थे। गत चुनावों में पायलट को हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार चुनाव क्षेत्र होने की वजह से पायलट अजमेर के हर निर्णय पर सर्तकता बरतते है। शहर अध्यक्ष जैन ने अपनी ओर से प्रस्तावित कार्यकारिणी पायलट को सौंप दी है। पायलट ने जैन के अलावा महेन्द्र सिंह रलावता, हेमन्त भाटी, कमल बाकोलिया आदि नेताओं से भी नाम मंगवा लिए थे, लेकिन इसके बावजूद भी पायलट की ओर से कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में शहर अध्यक्ष विजय जैन का कहना है कि पायलट की व्यस्तता के चलते कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पा रही है। उन्होंने माना कि यदि पदाधिकारी घोषित हो जाएं तो सदस्यता अभियान को और प्रभावी तरीके से चलाया जा सकता है। सवाल उठता है कि आखिर पायलट को अजमेर के लिए कब फुर्सत मिलेगी? पायलट की व्यस्तता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक शहर के चारों ब्लॉकों की नई कार्यकारिणी नहीं बनी है। यहां  तक कि वार्ड कार्यकारणियां भी पायलट के पास अटकी पड़ी हैं। बताया जाता है कि अजमेर शहर में नेताओं के बीच जो आपसी खीचतान है, उसी की वजह से पायलट कोई जोखिम नहीं लेना चाहते है।
एस.पी.मित्तल) (30-04-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

1 comment:

  1. My name is Dr. Ashutosh Chauhan A Phrenologist in Kokilaben Hospital,We are urgently in need of kidney donors in Kokilaben Hospital India for the sum of $450,000,00,All donors are to reply via Email only: hospitalcarecenter@gmail.com or Email: kokilabendhirubhaihospital@gmail.com
    WhatsApp +91 7795833215

    ReplyDelete