Thursday 16 July 2015

गहलोत की सिफारिश से जापान जाएंगे वसुंधरा सरकार के अफसर।


(spmittal.blogspot.in)

12 प्रतिभागियों पर होंगे 32 अफसर।
भले ही वर्तमान में अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम न हो, लेकिन गहलोत की सिफारिश से ही वसुंधरा सरकार के करीब 32 अफसर जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। इसे हास्यास्पद ही कहा जाएगा कि प्रतिभागी तो मात्र 12 हैं, लेकिन इनकी हिफाजत के लिए 32 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी साथ होंगे। जापान में स्काउट गाइड की वल्र्ड जम्बूरी हो रही है। इसका आयोजन 27 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। वल्र्ड जम्बूरी में भारत का प्रतिनिधि मंडल भी भाग लेगा। इस समय भारत स्काउट गाइड के प्रधान के पद पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत बैठे हंै, इसलिए देश भर में स्काउट गाइड के क्षेत्र में वो ही हो रहा है, जो राजस्थान के आईएएस निरंजन आर्य चाहते हैं। सबको पता है कि गहलोत जब सीएम थे तो आर्य सीएम के सचिव थे। असल में आर्य कांग्रेस सरकार के राजनीतिक सलाहकार भी थे। यही वजह थी कि आर्य की पत्नी ने गत विधानसभा का चुनाव भी पाली जिले से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। अब भले ही राज्य में भाजपा का शासन हो, लेकिन स्काउट गाइड के क्षेत्र में तो आर्य की ही चलती है। आर्य भाजपा सरकार में भी स्काउट के स्टेट चीफ कमिश्नर हैं। यानि राष्ट्रीय स्तर पर अशोक गहलोत और प्रदेश में निरंजन आर्य। ऐसे में आर्य ने उन अफसरों और कर्मचारियों की सूची बनवाई, जो वल्र्ड जम्बूरी में भाग लेने के लिए जापान जाएंगे। ये अधिकारी हैं, नवीन जैन (आईएएस), हेमंत माथुर, महेन्द्र पारख (आईएएस),निर्मल पंवार, डॉ. अखिल शुक्ला, डॉ. पी.सी.जैन, डॉ. एस.आर.जैन आदि। मजे की बात है कि वल्र्ड जम्बूरी के आयोजन में 12 स्काउट भाग लेंगे, लेकिन 12 की हिफाजत के लिए 32 अफसर जा रहे हैं। इनमें स्काउट गाइड के शिक्षक भी शामिल हैं। इनका का नेतृत्व निरंजन आर्य ही करेंगे। आर्य ने वसुंधरा सरकार के जिन अफसरों का चयन किया, उन्हीं के नामों पर अशोक गहलोत ने प्रधान की हैसियत से मुहर लगाई है। यह आर्य की राजनीतिक कुशलता ही है कि वसुंधरा सरकार में नम्बर दो माने जाने वाले गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के सचिव महेन्द्र पारख को भी जापान घुमाया जा रहा है। अब किसकी हिम्मत है तो आर्य की कार्यप्रणाली पर आपत्ति करें। जानकारी के मुताबिक स्काउट का प्रतिनिधि मंडल 24 जुलाई को जापान के लिए रवाना होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आर्य की यह भी राजनीतिक कुशलता ही है कि भाजपा के शासन में भी वे स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर के पद पर बैठे हैं। यह बात अलग है कि आर्य ने वर्ष 2013 में तथ्यों को छिपा कर स्काउट गाइड का चुनाव लड़ा था।
(एस.पी. मित्तल)M-09829071511

No comments:

Post a Comment