Thursday, 26 November 2026
गोधरा ट्रेन कांड में आग लगने का कारण विवादित बताकर सोनिया गांधी ने हिंदुओं के जले पर नमक छिड़का।
राहुल गांधी के कार्यक्रम में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक ने भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ाया।
वही पीएम मोदी ने चीन की तरह भारत में तेल ओर गैस की सप्लाई को नियमित रखा।
=============
कांग्रेस संसदीय दल के नेता और मौजूदा समय में लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की माताजी श्रीमती सोनिया गांधी ने अपनी बहुचर्चित पुस्तक बिलॉगिग ए जर्नी ऑफ लव में गोधरा ट्रेन कांड में आग लगने का कारण विवादित बताकर हिंदुओं के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में भारत की राजनीति के बारे में बहुत कुछ लिखा है, क्योंकि सोनिया गांधी जब इटली से भारत आई थीं, तब उनके पति राजीव गांधी की माताजी श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थी। यानी सोनिया गांधी ने भारत की राजनीति को बहुत नजदीक से देखा है। सोनिया ने अपनी पुस्तक में वर्ष 2002 में हुए गुजरात के गोधरा ट्रेन कांड का भी उल्लेख किया है। सब जानते हैं कि 27 फरवरी 2002 को जब अयोध्या से साबरमती एक्सप्रेस से कार सेवक लौट रहे थे, तब गोधरा में टे्रन के कोच संख्या एस-6 में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। इससमें करीब 60 से अधिक हिंदू यात्री जिंदा जल गए। इस भीषण घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश नानावटी की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित किया गया। इसके साथ ही गुजरात सरकार के वरिष्ठ आईपीएस राकेश अस्ताना के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। दोनों ही जांचों में यह माना गया कि एस-6 कोच में सवार लोगों को मारने के लिए ही आग लगाई गई। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट पर ही विशेष अदालत ने आरोपियों को दोषी माना लेकिन अब 25 वर्ष बाद कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी आग लगने का कारण विवादित मान रही है। इससे सोनिया गांधीऔर कांग्रेस की मानसिकता प्रदर्शित होती है। जिस ट्रेन के कोच में 60 हिन्दू यात्री जल कर मर गए वह घटना कांग्रेस के लिए कोई मायने नहीं रखती।
भारत के लोकतंत्र का मजाक:
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की ओर से 14 नवंबर को कांग्रेस शासित तेलंगाना के हैदराबाद में भारत समिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक ने भी भाग लिया। इटली में जाकोमो ड्रेमोके्रेटिक पार्टी के पदाधिकारी है। जाकोमो के संबोधन से साफ जाहिर था कि वे राहुल गांधी के इशारे पर ही बोल रहे हैं। अपने संबोधन में जाकोमो ने राहुल गांधी की तरह वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा भी लगाया। राहुल गांधी भारत के नागरिक है और उन्हें लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन यदि कोई विदेशी नागरिक भारत में आकर हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ाए तो यह बर्दाश्त करने लायग नहीं है। राहुल गांधी ने जाकोमो को वोट चोर गद्दी छोड़ शब्द तो रटा दिए, लेकिन यह नहीं बताया कि मौजूदा समय में भारत में 97 करोड़ मतदाता है। जिस देश मे चुनाव के दौरान 97 करोड़ मतदाता भाग लेते हो, उस देश में वोट की चोरी कैसे हो सकती है। यह बात अलग है कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को चुनावो में वोट नहीं मिलते हैं।
चीन की तरह तेल की सप्लाई:
सोनिया गांधी भले ही हिंदुओं के जले पर नमक छिड़के और राहुल गांधी विदेशी नेता से भारत के लोकतंत्र का मजाक उड़ाववे। लेकिन युद्ध के दौर में भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की तरह पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को नियमित रखा है। भारत की तरह चीन भी 80 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल विदेशों से आयात करता है। लेकिन ईरान और अमेरिका के युद्ध के कारण समुद्री मार्ग से तेल टेंकरों की आवाजाही पर प्रतिकूल असर पड़ा है। चीन ने वैकल्पिक इंतजाम कर तेल सप्लाई को बाधित नहीं होने दिया। यही वजह है कि चीन के ारष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों तेल सप्लाइ को अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। चीन के नागरिकों को यब बताया जा रहा है कि किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में चीनी नागरिकों को बिना बाधा के पेट्रोल डीजल, गैस उपलब्ध करवाया जारहा है। वैश्विक संकट के दौर में चीन इससे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है। भारत भी चीन की तरह उन चुनिंदा देशो ंमें शामिल हें, जहां युद्ध के दौर में नागरिकों को पेट्रोल डीजल और गैस की सप्लाई नियमित की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो गई हो, लेकिन भारत में आम लोगों के लिए तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। कहा जा सकता है कि जो इंतजाम दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश चीन ने किए, वो ही इंतजाम भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment