Thursday, 26 November 2026

प्रत्येक राज्य में जब लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत का इजाफा होगा तो संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन होना स्वाभाविक है। एनडीए के पास 360 सांसदों का जुगाड़ है, इसलिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावों पर भी नजर। राजस्थान से हनुमान बेनीवाल, राजकुमार रोत जैसे सांसद भी विधेयकों को स्वीकृत करवाने में सहयोग दें सकते हैं। ================= केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। कोई एक सप्ताह चलने वाले सत्र में संसद के दोनों सदनों में संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण वाले विधेयक स्वकृत करवाए जाएंगे। इन दोनों विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए लोकसभा में एनडीए को 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। मौजूदा समय में लोकसभा में सांसदों की संख्या 540 है। जानकार सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए में 360 सांसदों की जुगाड़ हो गया है। इसलिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। असल में दोनों सदनों में जो विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा, वह देश के प्रत्येक राज्य में लोकसभा की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हा होगा। भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल मांग कर रहे है कि देश में जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए लोकसभा की सीटों में वृद्धि की जाए। विपक्षी दलों की मांग को ध्यान में रखते हुए मौजूदा संख्या में पचास प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। उदाहरण के लिए राजस्थान में मौजूदा समय में लोकसभा की 25 सीटें हैं। 50 प्रतिशत की वृद्धि होने पर राजस्थान में 38 सीटें हो जाएंगेी। इस हिसाब से देश भर में 815 से ज्यादा सीटें हो जाएगी। स्वाभाविक है कि ब सीटें बढ़ेंगी तो संसदीय क्षेत्रों का परिसीमनयानी सीमाओं का पुनर्निधारण भी होगा। विपक्षी दल सीटें बढ़ाने की मांग तो कर रहे हैं, लेकिन परिसीमन पर ऐतराज है। जबकि परिसीमन के बगैर सीटों की संख्या बढ़ नहीं सकती। केंद्र सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से ही संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन किया जाएगा। लोकसभा की सीटें बढ़ाने के विधेयक को स्वीकृत करवाने के लिए ही संसद में दो तिहाई यानी 360 सांसदों का समर्थन चाहिए। सरकार का प्रयास है कि 50 प्रतिशत सीटों के वृ8ि वाले विधेयक के साथ साथ लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण वाला विधेयक भी स्वीकृत करवा लिया जाए। यदि ये दोनों विधेयक स्वीकृत होते हैं तो भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक बड़ा फैसला होगा। चूंकि लोकसभा की सीटों में पचास प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, इसलिए समाजवादी पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों को महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर ऐतराज नहीं है। संसद के दोनों सदनों में विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विशेष प्रयास किए है। हो सकता है कि कुछ क्षेत्रीय दल मतदान के समय दोनों सदनों में अनुपरिस्थति रहकर विधेयकों को स्वीकृत करवा दें। बेनीवाल और रोत भी दे सकते हैं सहयोग: दोनों विधेयकों को स्वीकृत करवाने के लिए एनडीए के नेताओं की नजर एक-एक सांसद पर है। राजस्थान में लोकसभा के 25 में से 14 सांसद भाजपा के हैं, जबकि 8 सांसद कांग्रेस के। एक एक सांसद आरएलपी, बीएपी और सीवीएम का है। माना जा रहा है कि नागौर से आरएलपी के सांसद हनुमान बेनीवाल और बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी के सांसदराजकुमार रोत विधेयकों को स्वीकृत करवाने में अपना सहयोग दे सकते हैं। हाल ही में पंचायत चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा और बीएपी का गठजोड़ देख्ने को मिला है। इसी प्रकार कुछ जिलों में भाजपा का जिला प्रमुख बनवाने में आरएलपी के सदस्यों ने मदद की है। बेनीवाल और रोत जैसे सांसद कई राज्यों में है। पांच राज्यों के चुनावों पर नजर: अगले वर्ष उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। एनडीए की नजर इन राज्यों के विधानसभा के चुनावों पर भी लगी हुई है। यदि दोनों विधेयक स्वीकृत हो जाते हैं तो एनडीए को इन राज्यों के चुनावों में लाभ मिलेगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment