Thursday, 26 November 2026

अशोक गहलोत को जिन जगदीप धनखड़ के बार-बार राजस्थान आने पर ऐतराज था, अब वही गहलोत धनखड़ को दिल्ली में सरकारी बंगला नहीं मिलने पर चिंतित है। तो कया गहलोत की मांग पर धनखड़ को बंगला मिल जाएगा? बजट फाइल्स को महत्व नहीं मिलने का गुस्सा गहलोत ने मीडिया पर उतारा। ============== 17 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक सएक ही विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंचे। स्वाभाविक है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही गहलोत ने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ बुरा बर्ताव कर रही है। सरकारी नियमों के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति को दिल्ली में टाइप-8 बंगला मिलना चाहिए7 इस स्तर का बंगला पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलता है। गहलोत ने कहा कि धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटे दो वर्षहो गए हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक भी धनखड़ को सरकारी बंगला नहीं दिया हे। यही वजह है कि धनखड़ को दिल्ली में अपने मित्र के फार्म हाउस में रहना पड़ रहा है। गहलोत ने केंद्र सरकार से खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि धनखड़ को जल्द से जल्द सरकारी बंगला उपलब्ध करवाया जाए। क्या गहलोत की मांग पर धनखड़ को सरकारी बंगला मिल जाएगा? यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, लेकिन जानकारों का मानना है कि धनखड़ को पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलने वाला उच्च स्तरीय सरकारी बंगाल नहीं मिल सकता है, क्योंकि धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं किया। मालूम हो कि धनखड़ 11 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति बने थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से 21 जुलाई 2025 को इस्तीफ दे दिया। यानी धनखड़ तीन वर्ष ही उपराष्ट्रपति के पद पर रहे। सूत्रों के अनुसार सरकार जिस स्तर का बंगाल धनखड़ को दे रही है, वैसा बंगला धनखड़ नहीं ले रहे। धनखड़ पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को मिलने वाला टाइप-8 का बंगला ही चाहते हैं, लेकिन जहां तक धनखड़ के लिए गहलोत की मांग का सवाल है तो ये वो ही अशोक गहलाते है, जिन्होंने जगदीप धनखड़ के बार बार राजस्थान आने पर ऐतराज किया था। मालूम हो कि कोई डेढ़ वर्ष का ऐसा समय रहा, जब गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और धनखड़ उपराष्ट्रपति के पद पर रहे। चूंकि धनखड़ राजस्थान के ही है, इसलिए उपराष्ट्रपति बनने के बाद राजस्थान के छोटे बड़े समारोह में भाग लेते थे। तब उपराष्ट्रपति के तौर पर धनखड़ के बारबार राजस्थान आने पर गहलोत ने ही नाराजगी जताई। गहलोत का यहां तक कहना रहा कि संवैधानिक पद पर होते हुए भी धनखड़ राजनीतिक गतिविधियां करते हैं। गहलोत ने तब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि धनखड़ को बार बार राजस्थान आने से रोका जाए। तब धनखड़ ने भी गहलोत को करारा जवाब देते हुए कहा था कि मेरे राजस्थान आने पर गहलोत को ऐतराज करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन अब वही गहलोत सरकारी बंगला न मिलने पर चिंतित हैं। सवाल यह भी है कि क्या गहलाते की मांग में धनखड़ की सहमति है? क्या धनखड़ गहलोत जैसे कांग्रेसी नेता से ामंग करवा कर दिल्ली में बंगला हासिल करना चाहते हैं। जानकारों का मानना है कि गहलोत की मांग से धनखड़ को नुकसान होगा। मीडिया पर गुस्सा: 14 नवंबर को पूर्व सीएम गहलोत ने भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ बजट फाइलस अभियान शुरू किया। गहलाते ने एक वीडियो जारी कर बताया कि जल जीवन मिशन में वर्ष 2022-23 में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए नल से जल के जितने कनेक्श दिए गए उतने कनेक्शन मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में नहीं दिए। गहलोत को उम्मीद थी कि यह आंकड़ा प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा करेगा, लेकिन गहलोत के इन आंकड़ों की प्रदेश की राजनीति में कोई चर्चा नहीं हुई। इसके विपरीत गहलाते के मुख्यमंत्री रहते जल जीवन मशन में जो 20 हजार करोड़रुपए का घोटाला हुआ, उसकी चर्चा ज्यादा हुई। बजट फाइल को महत्व नहीं मिलने का गुस्सा गहलाते ने 17 नवंबर को मीडिया पर उतारा। गहलाते ने आरोप लगाया कि मीडिया पर सरकार का दबाव है, इसलिए उनके आरोपों को प्रकाशित नहीं किया गया। गहलोत ने कहा कि मीडिया को सरकार के विज्ञापन चाहिए इसलिए उनके बयानों को प्रमुख से नहीं दिखाया जाता। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment