Thursday, 26 November 2026
मैं भी अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में ले गया, जहां पिता राजीव गांधी पहली बार सोनिया गांधी से मिले थे।
खाना खाते समय मां सेनिया अक्सर पिता राजीव की गोद में बैठ जाती थी।
भारत के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी में सनातन संस्कृति की थोड़ी भी समझ होती तो ऐसी बातें नहीं कहते।
=============
16 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की नेता श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक बिलॉगिंग-ए-जर्नी ऑफ लव का एक और विमोचन समारोह हुआ। इस समारोह में सोनिया गांधी के पुत्र और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपने पिता राजीव गांधी और माताजी श्रीमती सोनिया गांधी से जुड़े किस्से सुनाए। राहुल गांधी ने कहा कि जब वे कैम्ब्रिज में पढ़ रहे थे, तब अपनी गर्लफ्रेंड को वर्सिटी रेस्टोरेंट में ले गए। इसी रेस्टोरेंट में मेरे पिता राजीव गांधी ने पहली बार सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। वे गर्लफ्रेंड को इसलिए रेस्टोरेंट में ले गए ताकि अपने माता पिता की पहली मुलाकात का अहसास कर सके। राहुल गांधी का यह भी कहना रहा कि वो गर्लफ्रंड अब उनकी दोस्त हे। यानी राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी की तरह गर्लफ्रेंड से शादी नहीं की। राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि खाना खाने के समय अक्सर सोनिया गांधी, राजीव गांधीकी गोद में बैठ जाती थी, इससे पता चलता है कि मेरी माताजी अअपने पति से कितना प्रेम करती थी। राहुल गांधी ने जब गोद में बैठने वाली बात कही, तब समारोह में मौजूदा सोनिया गांधी अहसज हो गई। सब जानते है कि राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता है और मौजूदा समय में भारत के विपक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं। यदि वर्ष 2029 के आम चुनाव में विपक्ष को बहुमत मिलता है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार होंगे। हो सकता है कि वे प्रधानमंत्री भी बन जाए। लेकिन राहुल गांधी में भारत की सनातन संस्कृति की थोड़ी भी समझ होती तो वे गलफ्रेंड को रेस्टोरेंट में ले जाने और सोनिया के राजीव गांधी की गोद मैं बैठने की बातें नहीं करते। सनातन संस्कृति एक मर्यादित संस्कृति है। इसमें माता-पिता का बेहद सम्मान होता है। कोई भी सभ्य पुत्र अपने माता-पिता के लिए सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बातें नहीं करता। आज भी अनेक परिवारों में पुत्र अपने माता-पिता के सामने बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। अच्छा होता कि राहुल गांधी पश्चिम की संस्कृति के बजाए भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप अपने विचार रखते। पश्चिम की संस्कृति में गलफ्रेंड को रेस्टोरेंट ले जाना आम बात है। इसी प्रकार पत्नी का पति की गोद में बैठना भी बुरा नहीं माना जाता, लेकिन भारत की सनातन संस्कृति में आज भी मर्यादा हे। राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री बनने के प्रयास में है तब उन्हें भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप आचरण करना चाहिए।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment