Thursday, 26 November 2026
सवाल- भाजपा के समक्ष अपना जिला प्रमुख बनवाने का नहीं बल्कि 32 लाख वोटों की भरपाई का है।
वर्ष 2018 में मात्र 1 लाख 77 हजार वोट कम मिलने से वसुंधरा राजे की सरकार चली गई थी।
================
राजस्थान में 37 जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव का परिणाम 25 नवंबर को सायं 6 बजे तक आ जाएगा। इन 37 जिलो में से भाजपा को मात्र 5 जिलों में बहुमत प्राप्त है, शेष जिलों में जिला प्रमुख की चाबी निर्दलीयों के पास है। नागौर में आरएलपी को बहुमत है, मात्र पांच जिलों में बहुमत के बाद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने घोषणा की है कि सभी 37 जिला परिषद में भाजपा के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपने जिला ्रपमुख बनवाना चाहती है। हो सकता है कि सत्ता के बल पर भाजपा 5 से ज्यादा जिलों में अपने जिला प्रमुख बनवा ले, लेकिन भाजपा के समक्ष सबसे बड़ा सवाल दो वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में 32 लाख वोटों की भरपाई कर सकती है? भाजपा भले ही पांच से ज्यादा जिलों में प्रमुख बनवाने में सफल हो जाए, लेकिन भाजपा को इस सच्चाई को स्वीकारना होगा कि पंचायतीराज के चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 4 करोड़ 3 लाख मतदाताओं में से पंचायती राज के चुनाव में 2 करोड़ 47 लाख 80 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें से कांग्रेस को 1 करोड़ 7 लाख 54 हजार वोट मिले, जबकि भाजपा को 93 लाख 88 हजार वोट ही मिल पाए। यानी भाजपा को कांग्रेस से करीब 14 लाख वोट कम मिले। इससे पहले वर्ष 2023 में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 8 लाख से ज्यादा वोट कांग्रेस से अधिक प्राप्त किए और भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। यानी तीन वर्ष पहले जो 8 लाख मतों की बढ़त थी वो तो भाजपा ने गंवाई ही और अब पंचायती राज के चुनाव में 14 लाख वोट कम प्राप्त किए। यानी तीन वर्ष में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के 32 लाख वोट कम हो गए। चुनाव में वोटों का कितना महत्व होतो है। इसका अंदाजा वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगाया जा सकता है। तब भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले में मात्र 1 लाख 77 हजार वोट कम मिले थे। यानी पौने दो लाख मतों के अंतर से वसुधरा राजे की सरकार चली गई। अब भाजपा और कांग्रेस के मतों का अंतर 14 लाख मतों का हो गया है। जबकि विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं की संख्या करीब 6 करोड़ होती है। जबकि पंचायती राज के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 4 करोड़ की है। 4 करोड़ में से भी 2 करोड़ 47 लाख मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। यानी जो 14 लाख मतों का अंतर है, वह 2 करोड़ 47 लाख मतदाताओं की संख्या का है। पंचायतीराज के चुनाव में इतनी बुरी हार के बाद भी भाजपा के नेता दावा कर रहे है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही सरकार रिपीट होगी। देखना होगा कि 2 वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 32 लाख वोटों की भरजपाई किस प्रकार करती है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 25-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment