Thursday, 26 November 2026
तो पीएम मोदी को पताा था कि सोने-चांदी के भाव गिरेंगे, इसलिए साल भर पहले सोना नहीं खरीदने की अपील की थी।
जिन्होंने मोदी पर भरोसा किया वे नुकसान से बच गए।
मोदी अब चुप है, इस चुप्पी का अर्थ समझना चाहिए।
================
22 नवंबर 2026 को देश में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1 लाख 27 हजार रुपए में उपलब्ध है। वही चांदी भी 1 लाख 55 हजार रुपए में 1 किलो मिल रही है, लेकिन साल भर पहले जब 10 ग्राम सोना 1 लाख 75 हजार रुपए में तथा एक किलो चांदी 4 लाख रुपए में मिल रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि सोने की खरीद न की जाए। तब यह तर्क दिया गया कि सोना विदेशो से आयात करना होता है, इसलिए टैक्स ज्यादा देना पड़ता है। जिन लोगों ने तब मोदी पर भरोसा किया वे नुकसान से बच गए। पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि वे जो कहते हैं उसके पीछे महत्वपूर्ण बातें छिपी रहती है। इसलिए उनके कथन को अच्छी तरह समझना चाहिए। वे कोई बात यूं ही नहीं कहते। साल भर पहले जब सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर पर थी, तब मोदी ने देशवासियों को सावचेत किया था। यानि तब मोदी को पता था कि आने वाले दिनों मेें सोना-चादंी के भाव गिरेंगे। यदि भाव गिरने की जानकारी मोदी को नहीं होती तो वे सोना न खरीदने की अपील भी नहीं करते। आंकड़े बताते है कि जब मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की तब बाजार में सोना चादंी के भावों में गिरावट आई। हालांकि सोना चांदी के भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से निर्धारित होते हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को भारत सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, क्योंकि दुनिया में सोना चांदंी की सबसे ज्यादा मांग भारत में ही है। चूंकि भारत में सोना चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए करोड़ों लोग भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सोना चांदी खरीदते हैं। आमतौर पर सोने का उपयोग जेवरात के लिए होता है, लेकिन अब निवेश के लिए शुद्ध सोना खरीदा जाता है। 21 नवंबर को लखनऊ के एक समारोह में पीएम मोदी ने याद दिलाया कि साल भर पहले उन्होंने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। मोदी ने यह बात सोना-चांदी के भावों में बड़ी गिरावट के संबंध में कही।
अब चुप्पी:
21 नवंबर को पीएम मोदी ने यह तो याद दिलाया कि उन्होंने साल भर पहले सोना नहीं खरीदने की अपील की थ, लेकिन अब जब सोना और चांदी में भारी गिरावट हो गई है, तब मोदी ने सोना खरीदने के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। 21 नवंबर को मोदी ने सोना नहीं खरीदने की अपील को दोहराया नहीं। मोदी ने यह भी नहीं कहा कि लोग सोना खरीदे। मोदी की इस चुप्पी को समझने की जरुरत है। जानकारों का मानना है कि यदि सोना चांदी में और गिरावट होने की उम्मीद होती तो मोदी 21 नवंबर को भी सोना न खरीदने की अपील करते।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 22-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment