Thursday, 26 November 2026
बहु को जिला प्रमुख बनवाने के लिए बुजुर्ग सास नर्मदा देवी जाट भाजपा दफ्तर पहुंची। दिवंगत नेता सांवरलाल जाट की पत्नी है नर्मदा।
सामान्य वर्ग की महिला भी बन सकती है अजमेर की जिला प्रमुख ।
================
अजमेर के जिला परिषद के चुनाव में नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा की भाभी श्रीमती सुनीता चौधरी (लांबा) भी सदस्य निर्वाचित हुई है। भाभी को जिला प्रमुख बनवाने के लिए विधायक लांबा ने पूरी ताकत लगा रखी है। 22 नवंबर को पूर्व उपजिला प्रमुख टीकम चौधरी के साथ दिवंगत भाजपा नेता सांवरलाल जाट की पत्नी श्रीमती नर्मदादेवी जाट जयपुर में भाजपा कार्यालय पहुंची। पति सांवरलाल जाट के मंत्री रहते हुए नर्मदा देवी भले ही कभी भी भाजपा कार्यालय नहीं गई हो, लेकिन अपनी पुत्र वधू को जिला प्रमुख बनवाने के लिए बुजुर्ग नर्मदा देवी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगइन महामंत्री अजेय कुमार और चुनाव के सह प्रभारी विष्णु चेनानी से मुलाकात की। तीनों नेताओं से नर्मदा देवी ने आग्रह किया कि उनकी पुत्रवधू को जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाए। नर्मदादेवी की उम्र को देखते हुए मदन राठौड़ ने कहा, भी, मातारम आपको आने की जरूरत नही थी। संगठन में दिवंगत सारंवरलाल जाट का बहुत मान सम्मान है। जाट के परिवार के सदस्यों का हमेशा ख्याल रखा जाता है। इसलिए जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा दूसरी बार विधायक बने है। जानकार सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग नर्मदा देवी की भाजपा कार्यालय में उपस्थिति से भाजपा के नेताओं ने गंभीरता से लिया है। नर्मदा देवी की पुत्रवधू सुनीात चौधरी के समर्थन में विधाय लांबा तो है ही, साथ ही केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानाव भी समर्थन कर रहे है। इसके अलावा सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी सुनीता चौधरी के समर्थन में बताए जाते है। अजमेर जिले की राजनीति में जाट समुदाय का दबदबा है। हालांकि इस बार जिला प्रमुख का पद आरक्षित नहीं हुआ है। सिर्फ महिला के लिए पद आरक्षित हे, इसलिए सामान्य वर्ग की महिला भी जिला प्रमुख बन सकती है। इसलिए श्रीमती पूजा भंसाली भी टिकट की मांग रकर रही है। श्रीमती पूजा भंसाली भी टिकट की मांग कर रही है। श्रीमती भंसाली के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत प्रयासरत है। रावत ने भंसाली को उम्मीदवार बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से संवाद भी किया है। यदि सुरेश रावत की चली तो पूजा भंसाली ही भाजपा की उम्मीदवार तोगी। मालूम हो कि अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों में से 19 में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए है। ऐसे में भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय है। मौजूदा समय श्रीमती पूजा भंसाली और सुनीता चौधरी के बीच ही जोर आजमाइश हो रही है। जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की जोर आजमाइश पर कांग्रेस की नजर है। कांग्रेस को लगता है कि इगत बार की तरह इस बार भी बहुमत न होते हुए भी कांग्रेस का जिला प्रमुख बनवाया जाए। मालूम हो कि गत बार भाजपा की बागी श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा कांग्रेस के समर्थने से जिला प्रमुख बनी थी। कांग्रेस का अनुमान है कि यदि श्रीमती सुनीता चौधरी को भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो बगावत हो सकती है। कांग्रेस मौक की तलाश में बैठी है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment