Thursday, 26 November 2026

आखिर राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा अब पीएम मोदी के प्रशंसक क्यों हुए? फोन टैपिंग वाले आरोप को भी खारिज किया। राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरुरत। ================= लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 13 नवंबर को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उनका फोन टैप करवा रही है। यानी राहुल गांधी फोन पर जो बात करते हैं उसकी निगरानी सरकार करवा रही है। सरकार की ओर से राहुल के आारेप पर कोई जवाब आता इससे पहले ही राहुल गांधी के तकनीकी सलाहकार सैम पित्रौदा ने कह दिया कि सरकार की ओर से राहुल का फोन टैप नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ऐसा नहीं कर सकती है। यानी फोन टैपिंग का आरोप राहुल के सलाहकार ने ही खारिज कर दिया। पिछले दिनों एक्स पर भी सैम पित्रौदा ने पीएम मोदी को मेहनती और दयावान इंसान बताया था। सैम पित्रौदा सिर्फ सलाहकार ही नहीं है, बल्कि कांग्रेस के प्रवासी संगठन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। चूंकि सैम पित्रौदा अमेरिका में बड़ा कारोबार करते हैं, इसलिए अमेरिका सहित यूरोप के कई देशों में राहुल गांधी के कार्यक्रम भी करवाते हैं। लेकिन अब वही पित्रौदा, मोदी के प्रशंसक हो रहे हैं। सैम पित्रौदा के ताजा बयानों से प्रतीत होता है कि उनका राहुल गांधी से मोह भंग हो गया है। हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में पित्रौदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया जाए, लेकिन सवाल उठता है कि जो पित्रौदा राहुल के सलाहकार है, वे मोदी के प्रशंसक क्यों हो रहे हैं? इससे पहले भी गुलाम नबी आजाद जैसे कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी की कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ दी। कपिल सिब्बल जैसे दिग्गज नेता भी कांग्रेस से अलग होकर सपा की ढपली बजा रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का अलग होना बताता है कि राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करना चाहिए। एक ओर राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी का साथ छोड़ रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी को अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरुरत है। सैम पित्रौदा जैसे नेता के पीएम मोदी की प्रशंसा करना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हे। अच्छा हो कि राहुल गांधी अपने मुद्दों को संसद में प्रभावी तरीके से उठाए। प्रतिपक्ष के नेता के नाते राहुल गांधी को संसद में बोलने का विशेषाधिकार है। सरकार ने बार बार कहा है कि विपक्ष के हर मुद्दे पर संसद में चर्चा करवाने को तैयार है। लेकिन इसके बाद भी राहुल गांधी संसद में अपनी बात को नहीं रख रहे। राहुल गांधी की कार्यशैली के कारण ही पिछले एक वर्ष से संसद चल नहीं पा रही है। हर सत्र में सिर्फ हंगामा ही होता है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment