Thursday, 26 November 2026
एक परिवार में विधायक के रहते दूसरा सदस्य जिला प्रमुख क्यों नहीं बन सकता?
भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम पर वादा खिलाफी का आरोप।
भाजपा में ऐसी दबंगता कैलाश लांबा जैसा नेता ही दिखा सकता है।
=================
मेरे फेस बुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर अजमेर देहात भाजपा के उपाध्यक्ष और नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा के भाई कैलाश लांबा का वीडियो देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अजमेर जिले की खासकर भाजपा की राजनीति में हल चल मच गई है। कैलाश लांबा का कहना है कि उनकी पत्नी सुनीता लांबा को जिला प्रमुख बनवाने के लिए भाजपा के विधायक शत्रुघ्न गौतम ने वादा किया था, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 से चुनाव लड़वाया। भाजपा के लिए यह वार्ड कठिन था, लेकिन मेरे परिवार की प्रतिष्ठा के कारण भाजपा की जीत हुई। यदि विधायक गौतम वादा नहीं करते तो वे अपनी पत्नी को वार्ड सदस्य का चुनाव नहीं लड़वाते। लांबा ने कहा कि उनकी पत्नी को जिला ्रपमुख का उम्मीदवार न बनाने के पीछे तर्क दिया गया कि उनके परिवार से एक सदस्य रामस्वरूप लांबा पहले ही विधायक है। कैलाश लांबा ने सवा उठाया कि एक परिवार में विधायक के रहते दूसरा सदस्य जिला प्रमुख क्यों नहीं बन सकता? भाजपा के नेताओं को जब चुनाव जीतना होता है, जब उनके परिवार की मदद ली जाती है। सांसद भागीरथ चौधरी हो या भाजपा के विधायक। सभी की जीत में उनके पिता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सांवरलाल जाट की छवि की भूमिका रही है। यदि उनकी पत्नी को जिला प्रमुख बनवाया जाता तो भाजपा को ही फायदा होता। लांबा ने माना कि जिला प्रमुख के चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उनसे बात की थी, लेकिन इस बात के कोई मायने नहीं रहे। अब भाजपा ने उनकी पत्नी को उपजिला प्रमुख बनवाया है, लेकिन यह सम्मान काफी नहीं है। पत्नी के जिला प्रमुख नहीं बनने से हमारे समर्थकों में नाराजगी है। कैलाश लांबा का यह बयान भाजपा की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि भाजपा में कैलाश लांाब जैसा नेता ही ऐसी दबंगता दिखा सकता है। यदि किसी अन्य नेता ने ऐसा बयान दिया होता तो अब तक उसे पार्टी से निलंबित कर दिया जाता। लेकिन भाजपा के किसी भी बड़े नेता में इतनी हिम्मत नहीं कि वे कैलाश लांबा से जवाब तलब कर सके। इस पूरे प्रकरण में कैलाश लांबा के भाई और नसीराबाद से भाजपा के विधायक रामस्वरूप लांंबा की चुप्पी आश्चर्यजनक है। भाभी को जिला प्रमुख का उम्मीदवार न बनाए जाने पर रामस्वरूप लांबा ने भी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहां एक ओर कैलाश लांबा मुखर है तो वहीं रामस्वरूप लांबा चुप है। यहां उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सांवरलाल जाट की पत्नी नर्मदा देवी भी अपनी पुत्रवधू को टिकट दिलवाने के लिए भाजपा के जयपुर स्थित मुख्यालय तक गई थी। देखना होगा कि कैलाश लांबा ने जो तीखे तवेर अपनाए हैं उनका असर भाजपा की राजनीति पर कितना पड़ता है। यहां उल्लेखनीय है कि श्रीमती पूजा भंसाली अजेर की जिला प्रमुख बनी है। इस बार अजमेर के जिला ्रपमुख का पद अनारक्षित श्रेणी का था। इसलिए सामान्य वर्ग की पूजा भंसाली को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 27-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment