Thursday, 26 November 2026

मां के निधन पर भी डॉ. अनिल सामरिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का ख्याल रखा। अंतिम संस्कार के समय श्मशान स्थल पर वाट्सएप पर मरीजों की रिपोर्ट देखकर इलाज बताया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की प्रेरणादायक पहल। ================= सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के व्यवहार को लेकर आए दिन समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होती है। चिकित्सकों की आलोचनाओं के बीच ही राजस्थान के अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया की प्रेरणादायक पहल सामने आई है। डॉ. सामरिया की माताजी श्रीमती सुशीला देवी (पत्नी स्वर्गीय गोविंद राम) का निधन 13 नवंबर को हो गया। 14 नवंबर को सुशीला देवी का अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन माताजी के निधन पर भी डॉ. सामरिया ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का ख्याल रखा। इतना ही नहीं अंतिम संस्कार के समय श्मशान स्थल पर गंभीर मरीजों की रिपोर्ट देखकर इलाज भी बताया। असल में जेएलएन अस्पताल के सेवानिवृत्त अधीक्षक अनिल जैन के रिश्तेदार और भाजपा की पार्षद श्रीमती मोनिका जैन के पति दीपक जैन की जरूरी जांच रिपोर्ट डॉ. सामरिया को देखनी थी। डॉ. अनिल जैन ने आग्रह किया कि जांच रिर्पोटो को अभी देखा जाए। डॉ. सामरिया को जब वाट्सएप पर रिपोर्ट मिली तब वे अपनी माताजी के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर थे, लेकिन सामरिया ने अपने कत्र्तव्य को प्राथमिकता देते हुए श्मशान स्थल ही रिपोर्ट देखी और इलाज भी बताया। ऐसा डॉ. सामरिया ने एक मरीज के लिए नहीं बल्कि अनेक मरीजों के लिए किया है। माताजी के निधन पर 15 नवंबर को अग्रसेन पब्लिक स्कूल में तीये की बैठक हुई। इस बैठक के अगले दिन ही 16 नवंबर को भी डॉ. सामरिया ने अस्पताल की प्रशासनिक फाइलों का निपटारा किया। डॉ. सामरिया का कहना है कि उनकी माताजी सुशील देवी ने ही सेवा की प्रेरणा दी है। माताजी के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि वे मरीजों की हर संभव मदद करें। उन्हें एक मरीज की पीड़ा का अहसास है। वे नहीं चाहते कि उनकी माताजी के निधन की वजह से किसी मरीज को दर्द सहना पड़े। डॉ. सामरिया ने माताजी के निधन पर सेवा को जो प्राथमिकता दी है, उससे अन्य चिकित्सकों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। खासकर सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों को। मालूम हो कि कोरोना काल में भी डॉ. सामरिया उन गिने चुने चिकित्सकों में शामिल रहे, जिन्होंने अस्पताल में संक्रमित मरीजों की देखभाल की। मौजूदा समय में भी डॉ. सामरिया जेएलएन अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। माताजी सुशील देवी के निधन पर मोबाइल नंबर 9414008246 पर डॉ. सामरिया को संवेदनाएं प्रकट की जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 16-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment