Thursday, 26 November 2026
पुष्कर के रिसोर्ट में पंचायत चुनाव की महिला उम्मीदवारों का स्वीमिंग पुल में डांस वाला वीडियो वायरल।
यह लोकतंत्र में आधी आबादी का बढ़ता दबदबा है।
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं में 70 हजार महिला जनप्रतिनिधियों का चयन।
=================
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के जो चुनाव हुए, उनके परिणाम कोटा, बारां, करौली और गंगानगर जिलों को छोड़कर 20 नवम्बर को आ जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को होटलों, रिर्सोटों आदि में सुरक्षित ठहराया है। चूंकि पंचायती राज में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए मिल गई है इसलिए राजस्थान में करीब 70 हजार महिलाएं जनप्रतिनिधि बनेगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की बाडाबंदी में आधी संख्या एक रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में महिला उम्मीदवारों डांस वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिल्मी गानों पर स्वीमिंग पुल में महिलाएं डांस की मुद्रा में नजर आ रही है। इस वीडियो में पूरी शालीनता है इसलिए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरत हो रहा है। डांस करने वाली महिलाएं सीकर की बतायी जा रही है। स्वीमिंग पुल में महिला उम्मीदवारों का डांस लोकतंत्र में महिलाओं का बढ़ता दबदबा प्रदर्शित करता है। अब तक स्वीमिंग पुल जैसे स्थानों का आनंद पुरुष उम्मीदवार ही लेते थे। माहिला उम्मीदवार बाडाबंदी में शामिल तो होती थी, लेकिन स्वीमिंग पुल में आनन्द लेने से बचती थी। लेकिन वायरल वीडियो बताता कि अब महिला उम्मीदवार भी स्वीमिंग पुल जैसे स्थानों का आनंद लेने में पीछे नहीं है। जब चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत होगी तो फिर महिलाएंए पुरुषों से पीछे नहीं रहेगी। कहा जाता है कि महिला जनप्रतिनिधियों का काम परिवार के पुरुष सदस्य करते हैं, लेकिन स्वीमिंग पूल में डांस वाला वीडियो दर्शाता है कि महिलाएं अपने पद का काम करने में सक्षम है। जब महिलाएं स्वीमिंग पुल में तैर सकती है तब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के साथ.साथ प्रधान और जिला प्रमुख का कार्य भी कर सकती है। महिला जनप्रतिनिधियों को अब किसी भी स्थिति में कमजोर नहीं समझा जाना चाहिए।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 20-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment