Thursday, 26 November 2026
मोदी जब चाहे तब ट्रंप से बात कर सकते हैं।
ट्रंप ने मोदी को शानदार और सख्त इंसान बताया।
वही राहुल गांधी ने इटली के वामपंथी नेता से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया था।
==============
फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए पूर्वी एशिया के 11 देशों के आसियान संगठन की वार्षिक समिट में 17 नवंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। ट्रंप ने मोदी को शानदार और सख्त इंसान बताते हुए कहा कि मोदी के लिए उनका फोन हमेशा खुला रहता है। मोदी जब चाहे तब उनसे बात कर सकते है। डोनाल्ड ट्रंप की यह प्रशंसा बताती है कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का कितना रुतबा है। अमेरिका को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है। जब अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री की प्रशंसा करे तो यह सभी देशवासियों के लिए गर्व की बात है। ऐसा तभी संभव हुआ है, जब मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में स्वयं को मजबूत किया। पाकिस्तान जैसे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने के लिए इंतजार करते हैं, तब पीएम मोदी, ट्रंप से जब ाहे तब बात कर सकते हैं। ट्रंप पहले भी मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं। 17 नवंबर को ट्रंप की प्रशंसा तब सामने आई है, जब 14 नवंबर को ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद में भारत समिट में इटली के वामपंथी नेता जाकोमो फिलिबैक से वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगवाया था। राहुल गांधी भारत को नीचा दिखाने का कितना भी प्रयास करें, लेकिन अब अमेरिका के राष्ट्रपति भारत की प्रशंसा करता है, तब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की मजबूत स्थिति का पता चलता है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment