Thursday, 26 November 2026
5 में से 4 मुस्लिम उम्मीदवार घोषित कर उत्तर प्रदेश में सपा ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
जरूरी नहीं कि 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या जाए।
सपा से गठबंधन करना कांग्रेस की मजबूरी।
================
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मात्र चार माह बाद विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा से सत्ता छीनने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के विमर्श के दौरान ही 24 नवंबर को सपा ने अपने पांच उम्मीदवार घोषित कर दिए हे। इन पांच में से 4 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय के है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोच समझ कर एक रणनीति के तहत पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए है। यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में उनकी रणनीति क्या रहेगी। पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित करने के बाद यह जरूरी नहीं कि अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाए। मालूम हो कि यादव ने घोषणा कर रखी है कि वे 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। यादव ने जब घोषणा की थी, तब उन्लें आलोचना सहनी पड़ी। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखते हुए सपा, कांग्रेस, बसपा जैसे दल हमेशा मुसलमानों को खुश करने में लगे रहते है। ये दल ऐसा कोई काम नहीं करते जिसकी वजह से मुसलमान नाराज हो। पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवा घोषित कर सपा ने मुसलमानों को खुश करने का काम ही किया है। इसलिए अब अखिलेश यादव अयोध्या जाकर मुसलमानों को नाराज करने वाला काम नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश में सपा की जीत में मुसलमानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अखिलेश यादव भी मानते है कि यूपी में सपा ही मुसलमानों का नेतृत्व करती है।
कांग्रेस की मजबूरी:
24 नवंबर को सीटों के बंटवारे को लेकरे कांग्रेस और सपा के बीच जो बैठक हुई उसमें सपा के नेताओं ने कांग्रेस के समक्ष 26 सीटो का प्रस्ताव रखा है। जबकि कांग्रेस के 80 सीटों की सूची सपा को दी है। कांग्रेस भले ही 180 सीटों पर दावा करे, लेकिन कांग्रेस को यह अच्छी तरह पता है कि चुनाव में सपा की मदद से ही कुद सीटें जीती जा सकती है। वर्ष 2022 में कांग्रेस ने अकेले दम पर चुनाव लड़ा और 403 में से मात्र 2 सीटें हासिल की। कांग्रेस ने वर्ष 2024 में लोकसभा का चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा तो कांग्रेस के 6 सांसद बने। कांग्रेस ने करीब 30 विधानसभा क्षेत्रों में जीत भी दर्ज की। असल में यूपी में सपा केसाथ गठबंधन करने की कांग्रेस की मजबूरी है। सपा ने फिलहाल कांग्रेस के समक्ष 26 सीटों का प्रस्ताव किया है। सपा ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस को 35 सीटें दे सकती है। जानकारों की माने तो कांग्रेस आने वाले दिनों में सपा द्वारा दी गई सीटों पर संतुष्ट हो जाएगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चाहते है कि 2029 में लोकसभा चुनाव तक सपा के साथ गठबंधन बना रहे। मालूम हो कि वर्ष 2024 के चुनाव में सपा ने 80 में से 37 संसदीय क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 25-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment