Thursday, 26 November 2026
एसीबी की जांच शुरू होने से पहले ही जांच के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती।
आईएएस- आईपीएस शिखर दम्पत्ति द्वारा अनंता रिर्सोटो में 40 विला खरीदने का मामला।
==============
राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के आईएएस शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर की आईपीएस प्रशाखा माथुर द्वारा अनंता रिर्सोटों में 40 विला खरीदने के मामले की अभी एसीबी ने जांच शुरू भी नहीं की थी कि जांच के आदेशो को हाईकोर्ट में चुनौतदी गई है। शिखर दम्पत्ति ने आदेशो को चुनौती देने वाली जो याचिका प्रस्तुत की है उस पर 19 नवंबर को हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में सुनवाई होगी। शिखिर दम्पत्ति का कहना है कि उनका स्पष्टीकरण लेने से पहले ही राज्य सरकार ने एसीबी जांच के आदेश दे दिए। सरकार ने यह आदेश जल्दबाजी में जारी किया। सरकार को कम से कम पहले उनका पक्ष तो सुनना चाहिए था, लेकिन सरकार ने मीडिया की खबरों के आधार पर ही पहले एपीओ किया और फिर एसीबी से जांच के आदेश दे दिए। याचिका में कहा गया है कि निवेश बोर्ड की जिस बैठक में अनंता रिसोर्ट से जुड़ी कंपनी गोयल फेशंस को रियायतें दी गई, उस बेठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की थी। इसी बेठक में मुख्यसचिव बी.श्रीनिवास भी मौजूद थे। ऐसे में अकेले उन्हें जिम्मेदार ठहराना न्यायपूर्ण नहीं है। मालूम हो कि शिखर दम्पत्ति ने अनंता के अलवर और उदयपुर के रिर्सोटो में 40 विला खरीदे हैं। आरोप है कि सस्ते दामों पर विला खरीदने की एवज में शिखर अग्रवाल ने गोयल फैशंस को अनुचित लाभ पहुंचाया। सरकार ने पूरे मामले की जांच एसीबी से कराने का जो आदेश दिया है उसके अनुरूप एसीबी ने अभी जांच शुरू भी नहीं की थी कि जांच के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी गई है। शिखर दम्पत्ति का कहना है कि विला खरीद कर उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। क्योंकि विला खरीदने की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। विला खरीद को सही ठहाने वाले सारे दस्तावेज उनके पास है। सरकार को जांच के आदेश देने से पहले उनका पक्ष सुनना चाहिए। विला खरीदने के मामले में जांच की कोई आवश्यकता नहीं है। वैसे भी यह मामला एसीबी के दायरे में नहीं आता।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment