Thursday, 26 November 2026
जिला प्रमुख के चुनाव के परिणाम का असर सबसे पहले पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव पर पड़ेगा।
37 में से 24 जिला प्रमुख कांग्रेस के बनने से जाहिर है कि भाजपा ने तोड़ फोड़ नहीं की।
भाजपा को इज्जत बचाने के लिए आदिवासी क्षेत्र में बीएपी से समझौता करना पड़ा।
================
25 नवंबर को राजस्थान में जिला प्रमुख के 37 में से 24 में कांग्रेस को सफलता मिली है। सत्तारूढ़ भाजपा मात्र 10 जिलों मं ही अपना जिला प्रमुख बनवा सकी। 24 जिला प्रमुख कांग्रेस के बनने से जाहिर है कि भाजपा ने चुनाव में तोडफ़ोड़ नहीं की। कांग्रेस के 3 जिला प्रमुख तो निर्विरोध हो गए। यह बात अलग है कि 24 नवंबर को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने घोषणा की थी कि सभी 37 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। राठौड़ की इस घोषणा से कांग्रेस कुछ ज्यादा ही सर्तक रही। कांग्रेस को 23 जिला परिषदों में पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन कांग्रेस 24 जिलों में अपना जिला प्रमुख बनवाने में सफल रही। इसी प्रकार भाजपा को पांच जिलों में पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन भाजपा 10 जिलों में अपना जिला प्रमुख बनावने में सफल रही। दो जिलों मं बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) और एक जिले में आरएलपी अपना प्रमुख बनवाने में सफल रही। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस को जो सफलता मिली, उसका सबसे पहले प्रभाव 27 नवंबर को होने वाले पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव पर पड़ेगा। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों में से 275 में कांग्रेस को तथा मात्र 63 में भाजपा को बहुमत मिला है। कांग्रेस जिला प्रमुख चुनाव की जीत से उत्साहित है। इसलिए प्रधान पद के चुनाव में भी ज्यादा सफलता की उम्मीद जता रही है। चूंकि भाजपा ने जिला प्रमुख के चुनाव में तोडफ़ोड़ नहीं की, इसलिए कांग्रेस कुछ ज्यादा ही उत्साहित है। जिन जिलों में कांग्रेस के जिला ्रपमुख बने हैं, उनमें कांग्रेस का प्रयास है कि सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के ही प्रधान बने। कांग्रेस को लगता है कि पंचायतीराज के चुनाव का माहौल दो वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव तक बना रहेगा। कांग्रेस ने अब वर्ष 2028 में सरकार बनाने का दावा कर दिया है।
भाजपा की मजबूरी:
जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा को राजनीतिक मजबूरियों के चलते आदिवासी क्षेत्र में बीएपी से समझौता करना पड़ा। बीएपी के प्रमुख और सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा का आभार भी प्रकट किया है। समझौता होने की वजह से ही भाजपा प्रतापगढ़ में और बीएपी बांसवाड़ा और डूंगरपुर में अपना जिला प्रमुख बनवाने में सफल रही। यह बात अलग है कि भाजपा और बीएपी के बीच वैचारिक मतभेद हैं। बीएपी की एक भी नीति भाजपा को पसंद नहीं है, लेकिन कांग्रेस को पीछे धकलने के लिए भाजपा ने बीएपी से समझौता कर लिया है। देखना होगा कि बीएपी से समझौते के बाद भाजपा आदिवासियों को किस प्रकार से विकास करेगी।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment