Thursday, 26 November 2026
अजमेर जिला प्रमुख के लिए अब पूजा भंसाली का दावा मजबूत।
=================
20 नवंबर को अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों के जो परिणाम घोषित हुए उसमें भाजपा को 19 वार्डों में सफलता मिली है, जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में ही जीत हासिल हो पाई है। स्पष्ट बहुमत मिलने के कारण अब भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय है। वार्ड संख्या 2 से निर्वतमान जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की हार से जिला प्रमुख के पद पर श्रीमती पूजा भंसाली का दावा मजबूत हो गया है। भंसाली को पुष्कर के विधायक और केबिनेट मंत्री सुरेश रावत का समर्थन है। माना जा रहा है कि रावत ने उच्च स्तर पर पूजा भंसाली को उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमति करवा ली है। कहा जा रहा है कि अजमेर संभाग में वैश्य समाज की एक मात्र सदस्य पूजा भंसाली ही है। अजमेर भाजपा में वैश्य समाज के पास कोई बड़ा पद नहीं है। सात विधायकों में से एक ही वैश्य समाज का नहीं है। इसी प्रकार सांसद भी वैश्य समाज का नहीं है। जबकि वैश्य समाज को आमतौर पर भाजपा का समर्थक माना जाता है। अजमेर के सामाजिक क्षेत्र में भंसाली परिवार की सक्रिय भूमिका रही है। भंसाली परिवार के कई सदस्य सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद में भी भंसाली परिवार के सादस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूजा भंसाली के पति अमित भंसाली मौजूदा समय में जिला देहात भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। पूजा भंसाली के साथ ही नवनिर्वाचित सदस्य सुनीला लांबा भी अपना दावा जिला प्रमुख के पद पर जता रही हैं। सुनीता लांबा नसीराबाद से भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा के भाई की पत्नी हैं। सुनीता लांबा के समर्थन में केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत है। अब बदली हुई परिस्थितियों में सांसद भागीरथ चौधरी का समर्थन भी सुनीता लांबा को बताया जा हा है। यानी जिला प्रमुख पद के लिए पूजा भंसाली और सुनीता लांबा के बीच जोर अजमाई हो रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि अजमेर का जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित श्रेणी का है। यानी सामान्य वर्ग की महिला जिला प्रमुख बन सकती है। यही वजह है कि पूजा भंसाली का दावा सशक्त माना जा रहा है। घोषित चुनाव परिणाम में जिला परिषद के वार्ड 26 से पूजा भंसाली ने 5 हजार 663 मतों से जीत दर्ज की है, जबकि दूसरी दावेदार सुनीता लांबा ने वार्ड 13 से मात्र 17 मतों से जीत दर्ज की है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वार्ड 2 से भाजपा की प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा को परिणाम से पहले मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन श्रीमती पलाड़ा एक हजार 840 मतों से श्रीमती लक्ष्मी कंवर से पराजीत हो गई। यदि श्रीमती पलाड़ा विजयी होती तो उन्हें के जिला प्रमुख बनने की ज्यादा संभावना थी। श्रीमती पलाड़ा की हार अजमेर की राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जरा है। श्रीमती पलाड़ा दो बार जिला प्रमुख व एक बार विधायक रह चुकी हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 21-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment