Thursday, 26 November 2026
पंचायत राज के चुनाव के परिणाम भाजपा के अच्छे नहीं-गुलाबचंद कटारिया।
सतीश पूनिया के प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस के शासन में भाजपा के 19 जिला प्रमुख बने।
राजेंद्र राठौड़ ने चूरू में अपना प्रभाव प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरने की चौतरफा कोशिश।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया का इंतजार।
================
राजस्थान में पंचायतीराज के चुनावों में भाजपा की जो बुरी हार हुई है, उसे देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चोरों ओर से घेरने का काम शुरू किया जा रहा है। यह प्रदर्शित किया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते 2028 में विधानसभा का चुनाव जीतना भाजपा के लिए कठिन होगा। यही वजह है कि राजस्थान की राजनीति से दूर चले गए भाजपा के नेता भी अब पंचायतीराज चुनाव में हार पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई 40 बरस तक जनसंघ और भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे और मौजूदा समय में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भी कहा है कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए अच्छे नहीं है। भाजपा को इन चुनावों के पीछे के कारणों पर विचार करना चाहिए। क्या कारण है कि सत्ता में रहते हुए भी भाजपा की पंचायत चुनाव में बुरी हार हो गई। मालूम हो कि कटारिया कई बार कह चुके हैं कि उनका मन तो राजस्थान में ही लगता है। कटारिया को गत विधानसभा के चुनाव से पूर्व ही असल का राज्यपाल बनाकर राजस्थान की राजनीति से दूर कर दिया था। पंचायतीराज चुनाव पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की सीधे तौर पर कोइ प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन समर्थक सोशल मीडिया पर यह बता रहे है कि वर्ष 2019 से 2023 तक जब पूनिया भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे, तब हुए पंचायतीराज के चुनाव में 33 में से 19 जिलों में भाजपा के जिला प्रमुख बने थे। भाजपा की यह उपलब्धि इसलिए मायने रखती है कि उस समय कांग्रेस का शासन था। यानी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री रहते हुए भी भाजपा ने पंचायतीराज के चुनाव में जीत हासिल की। शहरी निकाय के चुनावों में भी भाजपा का पलड़ा भारी रहा। कांग्रेस के शासन में प्रतिपक्ष के नेता की भूमिका निभाने वाले राजेंद्र राठौड़ ने भी पंचायत के चुनाव में अपने गृह जिले चूरू में प्रभाव प्रदर्शित किया है। चूरू जिला परिषद सदस्य के चुनाव में राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और पुत्रवधु कनिका सिंह ने जीत हासिल की हे। भाजपा की राजनीति में रुचि रखने वालों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया भी जल्द सामने आएगी। पंचायत चुनाव के परिणामों से मंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे की उपेक्षा से उनके समर्थक भी नाराज हैं। हालांकि अभी सीएम भजनलाल शर्मा की चुनाव परिणाम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 37 में से कांग्रेस ने भले ही 27 जिला परिषदों में बहुमत हासिल कर लिया हो, लेकिन सीएम शर्मा ने अभी 25 नवबंर को जिला प्रमुख के चुनाव तक इंतजार करने को कहा है। माना जा रहा है कि जिन जिलो में कांग्रेस को बहुमत हासिल कर लिया हो, लेकिन सीएम शर्मा ने अभी 25 नवंबर को जिला प्रमुख के चुनाव तक इंतजार करने को कहा है। माना जा रहा है कि जिन जिलों में कांग्रेस को बहुमत मिला है, वहां जिला प्रमुख के पद के लिए कांग्रेस के नेताओं में आपसी खींचतान हो रही है। हो सकता है कि अनेक जिलों में कांग्रेस में बगावत हो और फिर कांग्रेस अपना जिला प्रमुख बनवाने में विफल हो जाए। कांग्रेस की ऐसी बगावत शहरी निकाय के चुनाव में भी देखने को मिली थी। इसका फायदा भाजपा को मिला। कांग्रेस छोड़कर आए पार्षदों को ही भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर लिया। हालांकि बगावत को रोकने के लिए इस बार कांग्रेस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 23-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment