Thursday, 26 November 2026

ईवीएम उपलब्ध नहीं होने के कारण सरपंच पद के चुनाव मजबूरी में मतपत्र से करवाने पड़े। चुनाव परिणाम की घोषणा पर यदि कोई आपत्ति है तो अदालत में याचिका ही एकमात्र विकल्प। धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। राजस्थान के चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह की दो टूक। ================= राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 20 नवंबर को जिलापरिषद और पंचायत समिति सदस्यों के मतदान का परिणाम घोषित होगा। 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों के सरपंचों का परिणाम मतदान के तुरंत बाद ही घोषित किया जा चुका हकै। प्रदेश भर में अनेक स्थानों से सरपंच चुनाव को लेकर शिकायतें आ रही हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के निर्णयों पर भी आपत्ति जताई जा रही है। मालूम हो कि सरपंच का चुनाव मतपत्र से करवाया गया। सरपंच चुनाव को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच ही प्रदेश के चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मजबूरी में मतपत्र से करवाए गए है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के पास मात्र 10 हजार ईवीएम ही हैं, इसलिए केंद्रीय चुनाव आयोग और मध्यप्रदेश से ईवीएम मंगवाई गई। उपलब्ध ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही करवाए जा सकते थे। इसलिए आयोग ने विवशतावश सरपंच पद के चुनाव मतपत्र से करवाए। उन्होंने कहा कि सरपंच के चुनाव में रिर्टनिंग ऑफिसर का निर्णय ही अंतिम है। जिला निर्वाचन अधिकारी या राज्य निर्वाचन आयोग को कोई अधिकार नहीं है। रिर्टनिंग अधिकारी के फैसले को सिर्फ जिला अदालत में ही चुनौती दी जा सकती है। यदि कोई आपत्ति है तो परिणाम घोषित होने के एक माह के अंदर जिला न्यायाधीश के समक्ष्ज्ञ चुनाव याचिका दाखिल की जा सकती है। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। कुछ लोग अनशन प्रदर्शन, धरना ज्ञापन आदि की गतिविधियां कर रहे हैं। यहां तक कि फोन भी कर रहे हैं। नियमो ंके अनुरूप अब इन सबका कोई औचित्य नहीं है। चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह की इन दो टूक बातों से साफ हो गया है कि सरपंच पद के चुनाव के परिणाम के बाद प्रशासनिक स्तर पर कोई बदलाव नहीं हो सकता। चुनाव याचिका ही एकमात्र विकल्प है। यही वजह है कि संबंधित जिला न्यायालयों में सरपंच चुनाव को लेकर याचिकाओं की बाढ़ आ गई है। मालूम हो कि राजस्थान में वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत शहरी निकाय और पंचायतीराज के चुनाव हुए हैं। शहरी निकाय के चुनाव एक माह पहले संपन्न हुए और अब पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जहां 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव हुए वहीं 1 लाख से ज्यादा पंच भी चुने गए। S.P.MITTAL BLOGGER ( 19-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment