Thursday, 26 November 2026
40 दिन की पेयजल सप्लाई जितना पानी सिंचाई के लिए किसानों को देना शुरू।
बीसलपुर बांध से रोजाना जयपुर, अजमेर और टोंक के एक करोड़ लोगों को पानी की सप्लाई।
कम वर्षा होने के कारण इस बार बीसलपुर बांध डेढ़ मीटर खाली रहा।
================
25 नवंबर को जब राजस्थान के सभी राजनेता जिला प्रमुख के चुनाव में व्यस्त थे, तब टोंक जिजले के बीसलपुर बांध से किसानों को सिंचाई के लिए पानी देना शुरू कर दिया गया। बांाध् से अब बगले 35 दिनों तक प्रतिदिन सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा। बांध से 750 किलोमीटर का नहरी तंत्र जुड़ा हुआ है, और इससे 250 बीघा भूमि को सिंचित किया जाता है। टोंक जिले के किसान पिछले कुछ दिनों से बांध से सिंचाई के लिए पानी देने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार और टोंक जिला प्रशासन के सामने पेयजल के लिए पानी को सुरक्षित रखने का मुद्दा भी था। चूंकि इस बार बीसलपुर बांध वर्षा के दिनों में डेढ़ मीटर खाली रहा, इसलिए सिंाई के लिए पानी देने पर गहन विमर्श किया गया। इस बांध से अजमर, जयपुर और टोंक जिले के करीब एक करोड़ लोगों को रोजाना पेयजल की सप्लाई की जाती है। अजमेर के लोग तो पेयजल के लिए पूरी तरह बीसलपुर बांध पर ही निर्भर है। 35 दिनों में जितना पानी सिंचाई के लिए दिया जाएगा, उतने पानी से 40 दिनों तक अजमेर, जयपुर और टोंक के लोगों को पेयजल की सप्लाई की जा सकती है। माना जा रहा है कि इन 35 दिनों में बांध का 2 टीएमसी पानी सिंचाई के लिए दे दिया जाएगा। बांध के पानी की निगरानी करने वाले जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों का मानना है कि सिंचाई के लिए पानी दिए जाने के बाद भी अगले वर्ष जुलाई-अगस्त तक पेयजल की सप्लाई में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सिंचाई के लिए बांध से पानी देने का प्रावधान पहले से ही निर्धारित है। जब बांध पूरा भर जाता है तब 10 टीएमसी तक पानी सिंचाई के लिए दिया जाता है, लेकिन इस बार बांध पूरा नहीं भरा इसलिए 2 टीएमसी पानी ही सिंचाई के लिए दिया जा रहा है। 25 नवंबर को बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.27 मीटर मापा गया, जबकि बांध में 23 टीएमसी पानी भरा होने का अनुमान लगाया गया। मालूम हो कि बांध से 3 जिलों के लिए प्रतिदिन 1200 एमएलडी पानी पेयजल के लिए लिया जाता है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment