Thursday, 26 November 2026
जिस जलजीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपया का घोटाला हुआ, उसी पर भजन सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत अशोक गहलोत जैसा नेता ही दिखा सकता है।
क्या गहलोत की नजर में भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं?
जल से नल कनेक्शन देने में गहलोत ने अपनी पीठ थपथपायी।
=================
राजस्थान में वर्ष 2018 से 2023 में अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे। गहलोत के मुख्यमंत्री रहते हुए ही केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। यहां तक कि जलदाय मंत्री महेश जोशी को जेल में भी जाना पड़ा। आरोप है कि योजना में स्टील की जगह प्लास्टिक के पाइप बिछाए गए। इतना ही नहीं काम हुए बगैर ही करोड़ों रुपयों का भुगतान कर दिया गया। लेकिन इतना भ्रष्टाचार होने के बाद भी अशोक गहलोत अब इसी जल से नल योजना को लेकर भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। सवाल पूछने की हिम्मत अशोक गहलोत जैसा नेता ही दिखा सकता है। भ्रष्टाचार के कारण जिस योजना पर गहलोत को शर्मिंदा होना चाहिए उस पर ही सवाल पूछे जा रहे हैं। गहलोत को उनकी सरकार में हुए भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए। सवाल पूछने की आड़ में गहलोत ने जल जीवन मिशनमें अपनी पीठ थपथपाई है। गहलोत ने कहा है कि उनके मुख्यमंत्री रहेते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 13 लाख 38 हजार 472 घरों में नल से जल पहुंचाया गया,जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में 12 लाख 95 हजार घरों में नल से जल पहुंचाया गया। यानी भाजपा के तीन वर्ष के मुकाबले में उनके एक वर्ष में ज्यादा कनेक्शन जारी किए गए। गहलोत ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा ने घोषणा की थी कि दो वर्ष में 45 लाख घरों में नजल से जल पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं वर्ष 2025 तक हर घर में नल से जल का वादा किया गया। गहलोत ने कहा कि यह आंकड़े और वादे बताते हैं कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। वही गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए मौजूदा जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि अशोक गहलोत के शासन में जो भ्रष्टाचार हुआ। उसकी वजह से नल से जल योजना का एक हजार करोड़ रुपया लैप्स हो गया। अब जलदाय विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है, इसलिए नल से जल योजना में तेजी से काम होगा। जो राशि लैप्स हुई है उससे भी केंद्र सरकार से लेने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गहलोत को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 15-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment