Thursday, 26 November 2026

18 नवंबर को अजमेर के श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और सूरजकुंड बालाजी मंदिर में श्याम बाबा का 35वां जन्मोत्सव। 22 नवंबर को भारत विकास परिषद की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर। ============= अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 18 नवंबर को महंत विष्णु कुमार जोशी के सान्निध्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के युवाचार्य मनोज जोशी ने बताया कि 18 नवंबर को सायं 5 बजे से भजनसंध्या होगी। सायं साढ़े पांच बजे छप्पन भोग की झांकी तथा 6 बजे महाआरती की जाएगी। शाम साढ़े छह बजे से प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चमत्कारित हनुमान प्रतिमा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इस आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8875757543 पर युवाचार्य मनोज जोशी से ली जा सकती है। 35वां जन्मोत्सव: 18 नवंबर को अजमेर के मदार गेट स्थित सूरजकुंड बालाजी मंदिर में श्याम बाबा का 35वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री श्याम प्रेम मंडल के विमल गर्ग और गोपाल गोयल ने बताया कि सायं पांच बजे श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम साढ़े छह बजे महाआरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 35 वर्ष पूर्व मंदिर परिसर में श्याम बाबा का प्रतिमा स्थापित की गई थी, तभी से प्रति वर्ष 18 नवंबर को श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9214071182 पर विमल गर्ग से ली जा सकती है। निशुल्क चिकित्सा शिविर: अजमेर के भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा की ओर से 22 दिसंबर को कोटड़ा के बीके कौल नगर स्थित मणिपुंज सेवा संस्थान में निशुल्क चिकित्सा शिविर रखा गया है। प्रात: 8 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले इस शिविर में अमेरिका के सुप्रसिद्ध हृदय रोग एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डिडवानिया अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में पारस वेलफेयर संस्था, यूएसआई केयर एंड जेएलएन मेडिकल कॉलेज, सक्सेना डायबिटीज सेंटर आदि संस्थानों की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। संस्था के सचिव दीपक चौपड़ा ने बताया कि जांच के बाद मरीजों को दवाएं भी निशुल्क दी जाएंगी। इस शिविर में बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 7878751513 पर दीपक चौपड़ा से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 17-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment