Thursday, 26 November 2026
जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया गया तो अब पंचायत चुनाव में हार की वजह से क्यों हटाया जाएगा।
भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते ही राजस्थान में भाजपा की सरकार रिपीट होगी-मंत्री किरोड़ीलाल मीणा।
================
राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की हार होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से हटाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा के कुछ नेता ही पर्दे के पीछे से अभियान चला रहे है। आंकड़े बताए जा रहे है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत के चुनाव में भाजपा को बुरी हार मिली है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से 8 लाख 45 हजार 557 वोट ज्यादा मिले थे। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के कारण ही भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए पंचायत राज के चुनाव में कांग्रेस को 13 लाख 96 हजार वोट भाजपा से ज्यादा मिले। यानी 3 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने बढ़ हासिल कर ली है। राजस्थान में मात्र दो वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के कुछ नेता भले ही शर्मा को मुख्यमंत्री के पद से हटाने का अभियान चलाए, लेकिन शर्मा को किसी भी स्थिति में मुख्यमंत्री के पद से नहीं हटाया जाएगा। इस बात के संकेत 23 नवंबर को प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने भी दे दिए है। भाटिया ने स्पष्ट कर दिया है कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। असल में शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के 6 माह बाद लोकसभा के चुनाव हुए। इन चुनावों में भाजपा को 25 में से 14 सीटें ही मिली। यानी 11 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी। यानी लोकसभा की 11 सीटें हारने के बाद भी शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए रखा गया। असल में भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मादेी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विश्वास जीत रखा है। तीन वर्ष के कार्यकाल में शर्मा ने एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसकी वजह से मोदी और शाह नाराज हो। वैसे भी मोदी और शाह के शासन में भाजपा में जल्दी से मुख्यमंत्री को बदला नहीं जाता। भले ही मोदी शाह ने अपने गृह प्रदेश गुजरात में कुछ प्रयोग किए हो, लेकिन उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को विधायक का चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बनाया। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौान को गुमान था कि वर्ष 2023 में उन्हीं की वजह से भाजपा को बहुमत मिला, लेकिन चौहान को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। राजस्थान में तो पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अपने आवास पर करीब 40 विधायक एकत्रित भी कर लिए, लेकिन राजस्थान में भी राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। तब मध्यप्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इन तीन वर्षों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कई तरकीब अपनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी शर्मा को नहीं हटाया गया, तब अब पंचायतीराज चुनाव में हार के बाद शर्मा को हटाने का सवाल ही नहीं उठता। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री रहते हुए 2028 में भाजपा सरकार रिपीट होगी।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-11-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment