Thursday, 26 November 2026

पूजा भंसाली के जिला प्रमुख बनने का श्रेय अकेले केबिनेट मंत्री सुरेश रावत को। अजमेर में कांग्रेस का तो बगावत से ही पीछा नहीं छूट रहा। ब्यावर में जीती बाजी हार गई भाजपा। अब हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? अविनाश गहलोत मंत्री है तो दीया कुमारी प्रभारी। ================ 25 नवंबर को हुए चुनाव में श्रीमती पूजा भंसाली अजमेर की जिला प्रमुख बनी है। पूजा भंसाली के जिला प्रमुख बनने का श्रेय अकेले पुष्कर के विकधायक और केबिनेट मंत्री सुरेश रावत को जाता है। जिला परिषद की 33 सीटों में से 19 भाजपा को मिली थी। इसलिए भाजपा का जिला प्रमुख बनना तय था। इस बार अजमेर के जिला प्रमुख का पद अनारक्षित श्रेणी का था। इसलिए माना गया कि सामान्य वर्ग की महिला ही जिला प्रमुख बनेगी, लेकिन नसीराबाद के भाजपा विधायक रामस्वरूप लांबा ने अपनी भाभी सुनीता लांबा का नाम प्रस्तावित कर दिया। यहां तक कि विधायक लांबा ने अपनी बुजुर्ग माता जी नर्मदा देवी (दिवंगत सावंरलाल जाट की पत्नी) को भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलने भेज दिया। विधायक लांबा के कारण केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम और मसूदा के विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत का समर्थन भी सुनीता लांबा को मिला। सुनीता लांबा की उम्मीदवारी के प्रति इतना निश्चितंता थी कि 25 नवंबर को सुबह सुनीता लांबा के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिया गया, लेकिन केबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने अपने राजनीतिक प्रभाव से पूजा भंसाली को ही पार्टी का उम्मीदवार घोषित करवाया। रावत का तर्क रहा कि जब जिला प्रमुख का पद आरक्षित नहीं है तो फिर सामान्य वर्ग की महिला को ही उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। सुनीता लांबा के पक्ष में भले ही भाजपा के तीन तीन विधायक रखड़े हो, लेकिन पूजा के समर्थन में अकेले रावत ही नजर आए। जातीय समीकरणों को देखते हुए अजमेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी तटस्थ बने रहे। मंत्री रावत ने न केवल पूजा भंसाली को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करवाया, बल्कि मतदान में कांग्रेस के वोट भी दिलवा दिए। यही वजह रही कि भंसाली को भाजपा के 19 के मुकाबले 21 वोट मिले। जिला परिषद के एक सदस्य ने नोटा में वोट दिया। सुरेश रावत के प्रभाव से ही भाजपा में फूट भी नहीं हुइ। सुरेश रावत के दबाव के चलते ही विधायक रामस्वरूप लांाब ने अंत में अपनी भाभी सुनीता लांबा को ही समझाया। पूजा भंसाली को जिला प्रमुख बनवाकर सुरेश रावत ने अजमेर जिले में अपने राजनीतिक प्रभाव को प्रदर्शित किया है। कांग्रेस में बगावत: अजमेर में कांग्रेस का बगावत से पीछा नहीं छूट रहा है। मेयर के चुनाव में भी कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की और अब जिला प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। यही वजह री कि कांग्रेस की उम्मीदवार दशरथ कंवर को 11 वोट ही मिल पाए। जबकि कांग्रेस के 12 सदस्य है। इसके साथ ही कांग्रेस ने आरएलपी के 2 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था। लेकिन भाजपा उम्मीवार को 2 वोट मिलने से जाहिर है कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। जीती बाजी हारी: अजमेर संभाग के ब्यावर जिले में भाजपा जीती बाजी हार गई। ब्यावर जिला परिषद के 27 सदस्यों में से भाजपा के 14 सदस्य निवा्रचित हुए। ऐसे में भाजपा का जिला प्रुमख बनना तय था। भाजपा ने निर्मला रावत और कांग्रेस ने ममता गुर्जर को अपना उम्मीदवार बनाया। लेकिन चुना वमें कांग्रेस की उम्मीदवार ममता गुर्जर को 14 मत मिले। स्वाभाविक है कि भाजपा के एक सदस्य ने अपनी पार्टी के बजाए कांग्रेस को वोट दिया। सवाल उठता है कि ब्यावर में जीती हुई बाजी हारने की जिम्मेदारी कौन लेगा? ब्यावर में जिला प्रमुख बनवाने की जिम्मेदारी जिले के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के पास थी। क्या मत्री गहलोत इस हार की जिम्मेदारी लेंगे? प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ब्यावर की प्रभारी मंत्री है, इसलिए हार की जिम्मेदारी दीया कुमारी की भी बनती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 26-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment