Thursday, 26 November 2026

फलौदी में मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा को तोडऩे का अजमेर में राजपूत समाज का विरोध। ============== फलौदी के आमला में गत 12 नवंबर परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का विरोध अजमेर के राजपूत समाज की ओर से किया गया है। 17 नवंबर को श्री क्षत्रिय प्रतिभा विकास एवं शोध संस्थान अजमेर के तत्वाधान में राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में मांग की गई कि देश के लिए बलिदान देने वाले परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा को खंडित करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पुर्नस्थापित किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए प्रतिमा के चारों तरफ मजबूत ग्रिल लगाई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में भी जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा, यदि असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेश भर में राजपूत समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह राठौड़, जय सिंह राठौड़, पदम सिंह भाटी, नरेंद्र कुमार सिंह, एडवोकेट चंद्रभान सिंह, देवेंद्र सिंह शेखावत, धर्मवीर सिंह रलवाता, रवि सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह नेतियास, भंवर सिंह ढींढ़ा, मांगू सिंह चिराना आदि शामिल रहे। फलौदी के घटना क्रम के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9950303054 पर लक्ष्मण सिंह बेगलियावास से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 18-11-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment