Sunday 29 November 2015

सारस्वत ने मुरली तिलोकानी को ही ब्यावर भाजपा का अध्यक्ष माना।



अजमेर जिला देहात भाजपा के अध्यक्ष बी.पी.सारस्वत ने मुरली तिलोकानी को ही ब्यावर भाजपा मंडल का अध्यक्ष माना है। सारस्वत के निमंत्रण पर ही तिलोकानी पुष्कर में चल रहे जिला सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। तिलोकानी और महामंत्री रमेश बंसल व नरेश मित्तल के पुष्कर सम्मेलन में भाग लेने से भाजपा के क्षेत्रीय विधायक शंकर सिंह रावत को तगड़ा झटका लगा है। हाल ही के चुनाव में रावत ने अपने राजनीतिक प्रभाव से जयकिशन बल्दुआ को मंडल अध्यक्ष घोषित करवाया था। लेकिन चुनाव में हुए कथित फर्जीवाड़े के आरोपों के बाद प्रदेश नेतृत्व ने बल्दुआ के निर्वाचन पर रोक लगा दी। हालांकि इस रोक को विधायक रावत ने मानने से इंकार कर दिया। ऐसे में ब्यावर में भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष हो गए। लेकिन देहात अध्यक्ष सारस्वत ने तिलोकानी को पुष्कर सम्मेलन में बुलाकर यह साबित कर दिया कि तिलोकानी ही मंडल अध्यक्ष रहेंगे। ब्यावर का शहरी कार्यकर्ता विधायक रावत के रवैये से नाराज बताया जाता है। विधायक पर यह भी आरोप है कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर अपने मर्जीदानों को पार्षद मनोनीत करवा दिया। 
(एस.पी. मित्तल)
(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

No comments:

Post a Comment