Thursday 20 August 2015

अजमेर नगर निगम

- नगर निगम के साठ वार्डों में से भाजपा को 31 सीटों पर विजय हासिल हुई। कांग्रेस को 22 और निर्दलीय को 7 सीटें मिली हैं। निगम में बहुमत के लिए 31 मतों की जरूरत है। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। चुनाव परिणाम से कांग्रेस को नया जीवन मिला है। कांग्रेस को 22 वार्डों में जीत मिली है। सात प्रत्याशी निर्दलीय जीते हैं। अजमेर में भाजपा का निगम बनना तय है।
उत्तर-दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में बंटी भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनाव भी इसी आधार पर लड़ा था। भाजपा को वार्ड संख्या 1, 3, 5, 6, 7, 8, 11, 19, 21, 23, 24, 26, 28, 30, 31, 41, 42, 43, 44, 45, 47, 49, 51, 52, 54, 55, 56, 57, 58, 59 तथा 60 में जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के प्रत्याशी जिन 22 वार्डों में जीते हैं उनमें वार्ड संख्या 2, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 29, 32, 33, 34, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 48 तथा 50 शामिल हैं। सात वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। इनमें वार्ड संख्या 4, 10, 12, 25, 27, 46, तथा 53 शामिल है।
जहां विजयी प्रत्याशियों का सवाल है उनमें वार्ड संख्या एक से महेन्द्र जैन मित्तल (भाजपा), 2 से मनोज बैरवा (कांग्रेस), 3 से ज्ञानचन्द सारस्वत (भाजपा), 4 से राजेन्द्र सिंह पंवार (निर्दलीय), 5 से कुन्दन वैष्णव (भाजपा), 6 से धर्मपाल जाटव (भाजपा), 7 से वंदना नरवाल (भाजपा), 8 से राजू साहू (भाजपा), 9 से शैफ्ता नाज (कांग्रेस), 10 से सैयद अमाद चिश्ती (निर्दलीय), 11 से रमेश सोनी (भाजपा), 12 रूचि श्रीवास्तव (निर्दलीय), 13 से भारत कुमार धोलखेडिय़ा (कांग्रेस), 14 से चन्द्रशेखर बालोटिया (कांग्रेस), 15 से हर्षा मोतियानी (कांग्रेस), 16 से चन्द्र प्रकाश बोहरा (कांग्रेस), 17 से सुनील केन (कांग्रेस), 18 से उर्मिला (कांग्रेस), 19 से भवानी सिंह (भाजपा), 20 से श्रवण कुमार (कांग्रेस), 21 से मोहन लालवानी (भाजपा), 22 से अमरजीत कौर (कांग्रेस), 23 से सम्पत सांखला (भाजपा), 24 से दुर्गा प्रसाद शर्मा (भाजपा), 25 से रईस अहमद (निर्दलीय), 26 से उर्मिला गढ़वाल (भाजपा), 27 से गीताजंलि राठौड़ (निर्दलीय), 28 से पिंकी गुर्जर (भाजपा), 29 से विजय सिंह गहलोत (कांग्रेस), 30 से नीतू मिश्रा (भाजपा), 31 से रेखा शर्मा (भाजपा), 32 से द्रोपदी (कांग्रेस), 33 से रेखारानी पिंगोलिया (कांग्रेस), 34 से चंचल देवी (कांग्रेस), 35 से चन्दन सिंह (कांग्रेस), 36 से गोपाल सिंह चौहान (कांग्रेस), 37 से कीर्ति (कांग्रेस), 38 से ललित कुमार वर्मा (कांग्रेस), 39 से कैलाश चन्द कोमल (कांग्रेस), 40 से समीर शर्मा (कांग्रेस), 41 से नौरतमल (भाजपा), 42 से बीना टांक (भाजपा), 43 से सुरेन्द्र सिंह (भाजपा), 44 से संतोष मौर्य (भाजपा), 45 से जितेन्द्र कुमार शर्मा (भाजपा), 46 से ललिता रावत (निर्दलीय), 47 से राजेन्द्र सिंह राठौड़ (भाजपा), 48 से गणेश चन्द्र चौहान (कांग्रेस), 49 से महेन्द्र जादम (भाजपा), 50 से शारदा पारीक (कांग्रेस), 51 से अनीस गोयल (भाजपा), 52 से भागीरथ जोशी (भाजपा), 53 से कृष्ण कुमार त्रिपाठी (निर्दलीय), 54 से धर्मेन्द्र शर्मा (भाजपा), 55 से नीरज जैन (भाजपा), 56 से धर्मेन्द्र गहलोत (भाजपा), 57 से दीपेन्द्र लालवानी (भाजपा), 58 से प्रकाश मेहरा (भाजपा), 59 से वीरेन्द्र कुमार वालिया (भाजपा) तथा वार्ड संख्या 60 से चन्द्रेश सांखला (भाजपा) विजयी रहे हैं।
मदनगंज-किशनगढ़ -नगर परिषद किशनगढ़ के चुनाव परिणामों में आखिर भाजपा अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रही परन्तु इसके लिए उसे एक निर्दलीय की जरूरत पड़ गई। परिषद के 45 वार्डो के परिणामों में 22 सीटें लाकर वह बोर्ड बनाने की स्थिति में आ गई है। इधर कांग्रेस को 16 सीटों से संतोष करना पड़ा। हालाकि पिछले चुनाव से वह एक सीट ज्यादा जीत पाई है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 वार्डो में अपनी जीत दर्ज कर दोनों ही दलों के अधिकृत प्रत्याशियों की गणित को बिगाड़ दिया है। महत्वपूर्ण बात है कि जीत का दावा करने वाली दोनों ही पार्टियों में टिकट वितरण की हठधर्मिता के कारण आंकड़ा बिगड़ गया जिसके चलते सभापति के प्रबल दावेदार भाजपा के नेमीचंद सोनी व कांग्रेस के बाबूलाल गुर्जर दोनों ही अपने वार्ड से लुढ़क गए। ऐसी स्थिति में भाजपा में अब सभापति हेतु दो नामों की चर्चा है। वार्ड 28 से जीत कर आए सीताराम साहू व वार्ड 13 से जीतने वाले मनोहर तारानी। इधर राजनैतिक हलको में सभापति हेतु पहला नाम सीताराम साहू का आ रहा है। फिर भी बताया जाता है कि जो प्रत्याशी जितने ज्यादा निर्दलीय अपनी और खीच पाता है वह सभापति की दौड़ में प्रथम आ जाएगा।
केकड़ी- नगर पालिका केकड़ी के 30 वार्ड के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 25, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 3 प्रत्याशी तथा 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे । केकड़ी नगर पालिका के 30 वार्डों में से भारतीय जनता पार्टी के विजय प्रत्याशी निम्नप्रकार है- वार्ड नम्बर एक से अर्जुन सिंह, 2 से सुरेन्द्र जोशी, 3 से शांतिलाल, 4 से महक, 5 से ममता देवी तेली, 6 से विमला, 7 से मनोज कुमारी, 8 से धनराज नायक, 9 से महेन्द्र, 10 से धनराज कच्छावा, 11 से महावीर प्रसाद माली, 12 से बंसता कुमारी सैन, 13 से मुक्ता शर्मा, 14 से कमलेश, 16 से अमन सोनी, 17 से राजेन्द्र कुमार, 18 से अनिल मित्तल, 19 से लोकेश कुमार साहू, 23 से उषा जैन, 24 से प्रेम, 25 से सुरेश, 26 से ज्ञानप्रकाश, 27 से प्रतिम जैन, 28 से यशोदा तथा 29 वार्ड से शशि कुमार विजयी रहे। कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों में से वार्ड नम्बर 20 से सीमा देवी नायक, वार्ड नम्बर 22 से आशिफ हुसैन तथा वार्ड नम्बर 30 से निर्मल कुमार विजयी रहे। दो निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड नम्बर 15 से मनीष मेहरचन्दानी तथा 21 से ताहीर इसायत विजयी रहे हैं।
सरवाड़- सरवाड़ नगर पालिका के 20 वार्ड के चुनाव परिणाम में 11 में भारतीय जनता पाटी, 8 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 2 से सरिता, 3 से मंयक कुमार कलवाल, 4 से प्यारे लाल खटीक, 5 से मधुलता, 6 से सुनीता सैनी, 7 से दुर्गालाल माली, 10 से दिव्या, 13 से विजय कुमार, 14 से इन्द्रा देवी जैन, 15 से ओमप्रकाश तथा वार्ड संख्या 20 से अजय पारीक विजयी हुए हैं। इंका के विजय प्रत्याशियों में से वार्ड नम्बर 8 से मोहम्मद रईस, 9 से मोहम्मद अतीक, 11 से सद्दाम हुसैन, 12 से शेर सिंह, 16 से मोहम्मद फिरोज, 17 से तरन्नुम, 18 से जावेद अहमद तथा वार्ड नम्बर 19 से बीना विजयी रही। वार्ड नम्बर एक से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक विजयी रहे हैं।
बिजयनगर - बिजयनगर नगर पालिका के 25 वार्ड के चुनाव में 13 वार्डों में इण्डियन नेशनल कांग्रेस, 5 में भारतीय जनता पार्टी, 4 में सी.पी.आई. तथा 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे है।
कांग्रेस के विजयी 13 प्रत्याशियों में से वार्ड संख्या 8 से नौसाद मोहम्मद, 9 से सचिन, 10 से सहदेव सिंह, 13 से उषा, 16 से विनय कुमार भण्डारी, 17 से राजेश कुमार मुण्डोत, 18 से संजय, 19 से भवानी शंकर, 21 से लेखराज, 22 से सुशीला देवी, 23 से ऋतु कंवर, 24 से संजू तथा वार्ड नम्बर 25 से बृजेश विजयी हुए है। भारतीय जनता पाटी के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 2 से अशोक कुमार अलोरिया, 3 से दातार सिंह नरूका, 7 से दिनेश कुमार, 15 से इन्द्रजीत मेवाड़ा तथा वार्ड संख्या 20 से जगदीश सिंह विजयी हुए हैं। सी.पी.आई. के विजयी प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर 5 से दीपिका, 6 से सुधा, 11 से ऋतु कुमावत तथा वार्ड नम्बर 12 से संजय कुमावत विजयी रहे हैं ।  निर्दलीय तीन प्रत्याशियों में से वार्ड नम्बर एक से मोनिका रावत,   4 से रेखा तथा वार्ड संख्या 14 से चेतन विजयी रहे हैं।

No comments:

Post a Comment