Saturday 22 August 2015

अजमेर में डिप्टी मेयर भी नहीं बन सका सामान्य वर्ग का

इसे अजमेर के सामान्य वर्ग के नागरिकों का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि डिप्टी मेयर भी सामान्य वर्ग का नहीं बन सका है। 22 अगस्त को भाजपा ने ओबीसी वर्ग के सम्पत सांखला को डिप्टी मेयर बनवा दिया। एक दिन पहले 21 अगस्त को भी ओबीसी वर्ग के धर्मेन्द्र गहलोत भी मेयर बने थे। यह तब हुआ है कि जब मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए रखा गया था। अजमेर शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्र एससी और सिन्धी समुदाय के लिए आरक्षित हैं। भले ही उत्तर क्षेत्र को निर्वाचन विभाग ने आरक्षित नहीं किया हो लेकिन राजनैतिक दल आम तौर पर सिन्धी समुदाय के व्यक्ति को ही उम्मीदवार बनाते हैं।
जोशी ने जताया एतराज
सांखला को डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाने पर भाजपा के ही वरिष्ठ पार्षद भागीरथ जोशी ने एतराज जताया था। प्रभारी मंत्री वासुदेव देवनानी से जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। 22 अगस्त को निगम परिसर में ही देवनानी और जोशी में तकरार हुई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ लिया।
शेखावत का हुआ भदेल से सामना
सामान्य वर्ग की उम्मीदवारी को लेकर 21 अगस्त को भाजपा से बगावत करने वाले सुरेन्द्र सिंह शेखावत का 22 अगस्त को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल से सामना हुआ लेकिन भदेल ने शेखावत की शक्ल देखना भी गवारा नहीं समझा। जबकि 20 अगस्त की रात तक दोनों न केवल राजनीतिक मित्र रहे बल्कि शेखावत को भदेल का ही उम्मीदवार माना गया।
भाजपा में फिर हुई क्रॉस वोटिंग
मेयर के चुनाव में तो भाजपा के पार्षदों के बीच क्रॉस वोटिंग हुई ही थी लेकिन डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ा। निगम परिसर में देवनानी ने सातों निर्दलीय पार्षदों सर्वश्री राजेन्द्र पंवार, सैयद अमान चिश्ती, रुचि श्रीवास्तव, रईस अहमद, गीतंजलि राठौर, ललिता रावत व केके त्रिपाठी का माला पहनाकर स्वागत किया। देवनानी ने दावा किय कि इस सातों निर्दलीय पार्षदों ने डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मत दिया है। इस लिहाज से भाजपा को 37 मत मिलने चाहिए थे। लेकिन भाजपा को 35 मत ही मिले। शेखावत की बगावत के बाद भाजपा के 30 पार्षद हैं। सवाल उठता है कि डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के किन पार्षदों ने दगा दिया। यह आकड़ा सिर्फ दो पार्षदों का नहीं है क्योंकि देवनानी कितना भी दावा करें सातों निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ नहीं गए।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

1 comment:

  1. General Ka Durbhagya Ek General Mantri Ho Kar Bhe VASUDEV DEVNANI ne General ko he Daga Diya. Nagar Nigam Ajmer ka Mayer Election Ajmer or Loktantra Ka Kala Din kaha Jana Chaiye. Is Sab sadiyantra Ka Parinam To VASUDEV DEVNANI Or BJP ko Ye General Caste Next Election Mai Dekha he Dege. Jab Saate Ke Nashe Mai Chur BJP ko General Caste Ke Vote ke tarasna Padege or VASUDEV DEVNANI ko Bahut Buri Har ho ...................... Sahyad Brahman, Bariye , Rajput KYa Sindhi Bhe Unka Sath na DE paye. Nagar Nigam Mayer Election mai jo bhe Hua Wo General Caste, Loktantra or ajmer ki Aam Janta ke Liye Blacke Day kaha Jana Chaiye Tha................ Janta ko Ye Mayer Pure tarah se Manjur Nahe Hai

    ReplyDelete