Thursday 3 September 2015

भाजपा की सरकार का संघ के पास जाना कांग्रेस को क्यों नहीं पच रहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केन्द्र की भाजपा सरकार की समन्वय बैठक दिल्ली में चल रही है। 3 दिवसीय इस बैठक का समापन 4 सितम्बर को होगा। इस बैठक की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत स्वयं उपस्थित हैं। 4 अगस्त को अंतिम दिन पीएम नरेन्द्र मोदी भी समन्वय बैठक में भाग ले सकते हैं। संघ और भाजपा सरकार के बीच ऐसी बैठकें होना सामान्य बात है, लेकिन कांग्रेस को यह पच नहीं रहा है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार संघ की शरण में है। कांग्रेस के नेताओं का यह भी कहना कि मोदी सरकार संघ एजेंडा का लेकर काम कर रही है। सवाल उठता है कि भाजपा सरकार का संघ के पास जाना कांग्रेस को पच क्यों नहीं रहा? क्या यूपीए की सरकार के समय पीएम मनमोहन सिंह और दिग्गज केन्द्रीय मंत्री सोनिया गांधी की शरण में नहीं जाते थे? कई बार तो ऐसे अवसर आए जब केन्द्रीय मंत्रियों ने सीधे सोनिया गांधी से ही दिशा निर्देश लिए। खुद पीएम मनमोहन सिंह भी दस जनपथ की चौखट पर खड़े रहते थे। देशवासियों को आज भी वह दिन याद है जब मनमोहन सिंह सरकार के एक विधेयक के कागजों को राहुल गांधी ने मीडिया के सामने फाड़ कर फेंक दिया था। यह विधेयक सांसदों के अपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ था। पूरा देश जानता है कि मनमोहन सिंह भले ही दिल्ली के 7 रेस कोर्स में बैठे थे लेकिन सरकार दस जनपथ से चल रही थी। कांग्रेस को मादी सरकार पर कोई आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। सोनिया गांधी के इशारे पर केन्द्रीय मंत्रियों ने किस प्रकार देश के प्राकृतिक संसाधन ...... इसके लिए कांग्रेस को अभी चार साल और इंतजार करना चाहिए। यदि भाजपा सरकार ने जनहित के कार्य नहीं किए तो देश की जनता भाजपा को भी चुनाव में हरा देगी। अच्छा हो कि आरोप लगाने की बजाय कांग्रेस जनता के बीच जाकर अपनी योजनाओं के बारे मं बताए। भाजपा सरकार की जो खामियां हैं उन्हें भी उजागर किया जाए। यह बात कोई मायने नहीं रखती की भाजपा सरकार संघ की शरण में है या भगवान की। हर सरकार का काम करने का अपना तरीका होता है। आखिर इस देश की जनता ने ही भाजपा के 283 सांसद बनाए हैं। भाजपा को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किन कारणों से पूर्ण बहुमत मिला है इस बात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अच्छी तरह समझता है।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in)M-09829071511

No comments:

Post a Comment