Friday 27 July 2018

जन्म दिन के बहाने अब 26 जुलाई को सांसद रघु शर्मा करेंगे केकड़ी में शक्ति प्रदर्शन।

जन्म दिन के बहाने अब 26 जुलाई को सांसद रघु शर्मा करेंगे केकड़ी में शक्ति प्रदर्शन। भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम 22 जुलाई को कर चुके हैं।
======
राजनीति में आजकल जन्म दिन के बहाने भी शक्ति प्रदर्शन होने लगा है। नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तो राजस्थान में नेताओं के शक्ति प्रदर्शन की बाढ़ सी आ गई है। अजमेर जिले के केकड़ी के भाजपा विधायक और संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने गत 22 जुलाई को अपने जन्म दिन पर जोरदार धूम धड़ाका किया। लोकसभा के हाल ही के उपचुनाव में केकड़ी से भाजपा 35 हजार मतों से पीछे रही थी, लेकिन गौतम ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर यह दर्शाया कि विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत होगी। अखबारों में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं आदि सरकारी संस्थानों ने जन्म दिन के विज्ञापन भी दिए। केकड़ी में भीड़ इकट्ठी कर शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी गई।
अब सांसद रघु का शक्ति प्रदर्शनः
शत्रुघ्न गौतम से गत विधानसभा का चुनाव हारने वाले कांगे्रस के नेता रघु शर्मा लोकसभा का उपचुनाव जीत कर हाल में संासद बने हैं। हालांकि रघु पूरे अजमेर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, लेकिन अपने जन्म दिन पर केकड़ी में ही शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 26 जुलाई को प्रातः साढे़ ग्यारह बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता केकड़ी के पटेल मैदान पर एकत्रित होंगे और एक रैली के रूप में महेश वाटिका तक जाएंगे। यानि जिस प्रकार विधायक गौतम ने जगह जगह अपना स्वागत करवाया, उसी प्रकार रघु शर्मा भी केकड़ी शहर में स्वागत सत्कार करवाएंगे। राजनेताओं के स्वागत सत्कार किस तरह होते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। बेचारा व्यापारी वर्ग तो शक्ति प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी से भी जोड़ कर देखे जा रहा है। अजमेर शहर के बजाए केकड़ी में जन्मदिन का जश्न मानने के पीछे भी यही मकसद है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस हाईकमान किसी सांसद को विधायक का चुनाव लड़वाएगा? यदि हाईकमान सांसद को चुनाव नहीं लड़वाता है तो फिर रघु शर्मा अपनी पत्नी की दावेदारी जता सकते हैं। वैसे भाजपा कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से केकड़ी का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। समर्थकों का मानना है कि रघु शर्मा जब लोकसभा का  उपचुनाव जीत सकते हैं, तब विधानसभा का चुनाव तो आसानी से जीतेंगे। 

No comments:

Post a Comment