Wednesday 11 July 2018

विजय माल्या, नीरव मोदी जैसों ने बैंकों को कैसे लूटा, यह बताया है पीएनबी के रिटायर महाप्रबंधक वेद माथुर ने अपने हास्य उपन्यास बैंक आॅफ पोलमपुर में।

विजय माल्या, नीरव मोदी जैसों ने बैंकों को कैसे लूटा, यह बताया है पीएनबी के रिटायर महाप्रबंधक वेद माथुर ने अपने हास्य उपन्यास बैंक आॅफ पोलमपुर में।
=====

विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे कारोबारियों ने भारतीय बैंकों को कैसे लूटा यह हकीकत पंजाब नेशल बैंक के रिटायर महाप्रबंधक वेद माथुर ने अपने हास्य उपन्यास बैंक आॅफ पोलमपुर में बताई है। माथुर ने बैंक में 35 वर्षों तक काम किया, इसलिए उन्हें बैंकों में होने वाली लूट के बारे में अच्छी तरह पता है। महाप्रबंधक के पद पर रहते हुए विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे कारोबारियों से भी वेद माथुर का पाला पड़ा, चूंकि माथुर ने लूट को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए रिटायर होने के बाद हास्य उपन्यास लिखकर अपनी भड़ास निकाली है। ऐसा नहीं की नौकरी में रहते हुए वेद माथुर ने आंखें बंद रखी, जब जब विरोध किया, तब तब उनका तबाादला हो गया। वेद माथुर का कहना है कि विजय माल्या और नीरव मोदी तो छोटी मछलियां हैं। राजनेताओं के संरक्षण में इससे भी बड़ी बड़ी मछलिया भ्रष्टाचार के समुन्द्र में तैर रही हैं। मैंने अपने उपन्यास में हास्य को सामने रखकर भारत के बैंकों और लुटेरों के बारे में जानकारी दी है। उपन्यास  को पढ़ने के बाद हर व्यक्ति समझ जाएगा कि लोकतंत्र में लूटतंत्र कैसे काम करता है। अजमेर में इस पुस्तक का लोकार्पण और लेखक से संवाद कार्यक्रम 14 जुलाई को सायं 6 बजे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में रखा है। माहौल के अनुरूप अतिथियों को पहले अल्पाहर कराया जाएगा ताकि बाद में आसानी से संवाद कर सके। उनके उपन्यास को वेबसाइट www.bankofpolampur.com  के माध्यम से मंगाया जा सकता है। उपन्यास के संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 8800445333 पर वेद माथुर से ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (11-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment