Tuesday 31 July 2018

पुष्कर सरोवर की दुर्दशा और अजमेर स्मार्ट सिटी के कार्यो का मामला लोकसभा में गूंजा।

पुष्कर सरोवर की दुर्दशा और अजमेर स्मार्ट सिटी के कार्यो का मामला लोकसभा में गूंजा। सांसद रघु शर्मा ने लगाए गंभीर आरोप।
=======

31 जुलाई को अजमेर से कांग्रेस के सांसद रघु शर्मा ने लोकसभा में हिन्दुओं के पवित्र तीर्थ स्थल पुष्कर सरोवर की दुर्दशा और अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मामलों को जोरदार तरीके से लोकसभा में रखा। सांसद शर्मा ने कहा कि राजस्थान और केन्द्र में भाजपा की सरकार है, लेकिन फिर भी पुष्कर के पवित्र सरोवर में सीवरेज का गंदा पानी जा रहा है। इन दिनों सावन माह में हजारों कावड़िए रोजाना सरोवर का पवित्र जल लेने आते हैं। लेकिन उन्हें भी दूषित और गंदा पानी लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। केन्द्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत पुष्कर में जो विकास कार्य हो रहे हैं। उसमें भ्रष्टाचार व्याप्त है। सांसद शर्मा ने अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार का मामला भी लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा। सांसद ने कहा केन्द्र सरकार ने 1947 करोड़ रुपए की स्मार्ट सिटी की योजना बनाई है। लेकिन इन कार्यों का भी बुरा हाल है। शर्मा ने पुष्कर सरोवर के घाटों पर बिकने वाली खाद्य सामग्री पर भी रोक लगाने की मांग की है। शर्मा का कहना रहा कि सरोवर में खाद्य सामग्री डालने पर रोक लगी हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से घाटों पर दुकाने लग गई है। वहीं बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री सरोवर में डाली जा रही है।
एस.पी.मित्तल) (31-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment