Friday 27 July 2018

भारत की सनातन संस्कृति से ही विश्व में शांति हो सकती है-अनादि सरस्वती।

भारत की सनातन संस्कृति से ही विश्व में शांति हो सकती है-अनादि सरस्वती। जन्म दिन पर 27 जुलाई को अजमेर के नए आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान।
=====
देश की सुविख्यात चिति संधान योग संस्थान की प्रमुख स्वामी अनादि सरस्वती ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति से ही विश्व में शांति कायम हो सकती है। आज दुनिया भर में आतंकवाद की वजह से भय का माहौल बना हुआ है। कुछ लोग धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को कत्लेआम कर रहे हैं। जबकि दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा की सीख नहीं देता। ऐसे माहौल को हमारी सर्वधर्म सद्भाव की संस्कृति ही ठीक कर सकती है। हमारी संस्कृति ही सब को साथ लेकर चलने की शिक्षा देती है। भारत की सनातन संस्कृति के माध्यम से ही प्यार और भाईचारे का पैगाम दिया जा सकता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों दुनिया में भारत की संस्कृति के वाहक बने हुए हैं।
जन्म दिन पर धार्मिक अनुष्ठानः
27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन ही भक्तगण स्वामी अनादि सरस्वती का जन्म दिन भी श्रद्धा के साथ मनाएंगे। इसी दिन अजमेर में लोहागल रोड स्थित श्री पुष्कर गौशाला के सामने श्री अनादि धाम आश्रम का शुभारंभ भी होगा। स्वामी अनादि ने बताया कि प्रातः 9 से 11 बजे तक गुरु पूजन के पश्चात परमपूज्य गुरुजी धर्मप्रेमानंद सरस्वती के प्रवचन होंगे। इसी अवसर पर राज्य सरकार की ओर से सम्मान भी दिया जाएगा। यह सम्मान प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा पर चुनिंदा धर्म गुरुओं को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से दिया जाता है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर आश्रम में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान होंगे। गुरु पूर्णिमा पर्व और जन्म दिन की शुभकामनाएं स्वामी अनादि सरस्वती को मोबाइल नम्बर 9829071877 पर दी जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (26-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment