Tuesday 3 July 2018

अजमेर में टाटा पावर के खिलाफ कांग्रेस का धरना।

अजमेर में टाटा पावर के खिलाफ कांग्रेस का धरना।
गलती निकली तो सुधार होगा-लूथरा।
===


अजमेर शहर की बिगड़ी बिजली व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जयुपर रोड स्थित सिटी पावर हाउस पर जोरदार प्रदर्शन किया। अजमेर में बिजली व्यवस्था निजी क्षेत्र की टाटा पावर कंपनी के पास है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसियों ने कंपनी के सीईओ योगेश लूथरा को बुलाने की मांग की। लेकिन कंपनी ने अपने कारपोरेट हैड आलोक श्रीवास्तव से ही बात करने की जिद्द की। तब कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए। हालात बिगड़ते देख सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद सेंगवा मौके पर आए और अधिकारियों से बात की। असल में कांग्रेस के गुस्साएं कार्यकर्ता सीईओ लूथरा के मुंह पर कालिख पोतने की तैयारी में थे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट सेंगवा ने भरोसा दिलाया कि लूथरा के साथ कोई बदसलूकी नहीं होने दी जाएगी। तब भारी सुरक्षा घेरे में लूथरा को सिटी पावर हाउस में लाया गया। लूथरा के आते ही एक उत्साही कांग्रेसी ने मुंह पर स्याही फंेकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हुमायू खान नाम के युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया। इसके बाद लूथरा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि आगामी 15 दिनों में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, इंसाफ अली, हेमंत भाटी, पूर्व विधायक डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती, मुजफ्फर भारती, शैलेन्द्र अग्रवाल, शेखजादा जुल्फीकार चिश्ती, सबा खान, विपिन बैंसिल मौजूद थे।
गलती हुई तो सुधारेंगेः
टाटा कंपनी के आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने जो ज्ञापन दिया है उसकी सत्यता की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई गलती हुई तो उसे सुधारा जाएगा। पिछले एक वर्ष में अजमेर शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के अनेक प्रयास किए हैं। 
पुलिस के बल प्रयोग की निंदाः
शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने सिटी पावर हाउस पर प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग के लिए पुलिस की निंदा की है। भारती ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराने का काम किया है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता डरेंगे नहीं, जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।
एस.पी.मित्तल) (03-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment