Monday 2 July 2018

प्रदेश अध्यक्ष सैनी के सामने किशनगढ़ में भाजपाईयों का शक्ति प्रदर्शन।

प्रदेश अध्यक्ष सैनी के सामने किशनगढ़ में भाजपाईयों का शक्ति प्रदर्शन। विधायक च ौधरी के इशारे पर विकास च ौधरी के फ्लेक्स और बेनर फाड़े।
=====


2 जुलाई को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के मार्बल नगरी किशनगढ़ में आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक भागीरथ चैधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर सैनी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके  पर युवा मोर्चे के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इसके बाद बस स्टैंड पर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेश टांक के नेतृत्व में भी सैनी का जोरदार स्वागत हुआ। यहां पर माली समाज के भी लोग बडी संख्या में उपस्थित थे। तीसरा स्वागत भाजपा के युवा नेता विकास च ौधरी के नेतृत्व में हुआ। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवम्बर में होने वाले विधानसभा के चुनाव में तीनों ही नेता भाजपा टिकिट के दावेदार हैं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि 2 जुलाई को विकास च ौधरी का जन्म दिन भी था। च ौधरी के जन्म दिन पर किशनगढ़ शहर में जगह जगह फ्लेक्स और बैनर लगे हुए थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के किशनगढ़ से रवाना होते ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने विकास च ौधरी के फ्लेक्स और बैनर हटा दिए। परिषद की इस कार्यवाही पर च ौधरी ने नाराजगी जताई है। च ौधरी का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक के दबाव में परिषद के कर्मचारियों ने उनके फ्लेक्स और बैनर फाड़े हैं। च ौधरी ने कहा कि इस संबंध में वे प्रदेश के नेताओं का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक च ौधरी के समर्थकों का कहना है कि विकास च ौधरी के बैनर उतरवाने में विधायक की कोई भूमिका नहीं है। नगर परिषद के अधिकारियों ने अपने स्तर पर यह कार्यवाही की है।

No comments:

Post a Comment