Wednesday 4 July 2018

प्रधानमंत्री की सभा में लाभार्थी नहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं का जुगाड़।

प्रधानमंत्री की सभा में लाभार्थी नहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं का जुगाड़। अशोक गहलोत ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप।
=====

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित 7 जुलाई की जयपुर यात्रा में जनसभा में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नहीं बल्कि सरकारी खर्चे पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को ले जाया जाएगा। 4 जुलाई को जोधपुर से दूदू जाते समय गहलोत कुछ देर के लिए अजमेर के किशनगढ़ में रुके। पत्रकारों से संवाद करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों को दी गई है। कहा जा रहा है कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वालों से प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। यह सरासर सत्ता का दुरुपयोग है। लाभार्थियों के बजाए भाजपा के कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में तो किसी को लाभ मिला ही नहीं है तो लाभार्थी कहां से आएंगे। भाजपा के नेता कुछ भी कर ले, लेकिन राजस्थान के मतदाताओं ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। सब जानते हैं कि भाजपा के शासन में किस तरह से अल्पसंख्यकों, दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार हुए हैं। 
सैनी की नियुक्ति से कोई फर्क नहींः
गहलोत ने कहा कि मदनलाल सैनी की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति से कांग्रेस पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। ढाई माह तक प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली रहने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्थान में भाजपा की स्थिति कैसी है। 
युवाओं को मौकाः
गहलोत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में युवाओं को मौका दिया जाएगा। आज कांग्रेस में सबसे ज्यादा युवा कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हैं। कार्यकर्ताओं की एक जुटता की वजह से ही लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई थी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को अपार सफलता मिलेगी।
स्वागतः
किशनगढ़ पहुंचने पर पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती, शैलेन्द्र अग्रवाल, सौरभ बजाड़, बीरम सिंह रावत, उमेश शर्मा, महराज खान, मुनव्वर खान, राकेश शर्मा, रामस्वरूप भडाना आदि ने गहलोत का स्वागत किया।
एस.पी.मित्तल) (04-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment