Friday 27 July 2018

भाजपा की सुराज गौरव यात्रा को सफल बनाने में भापाई जुटें-वी सतीश।

भाजपा की सुराज गौरव यात्रा को सफल बनाने में भापाई जुटें-वी सतीश।
=====
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में 4 अगस्त से शुरू होने वाली सुराज गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर 26 जुलाई को अजमेर में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों विधायकों, मंत्रियों की संभाग स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी सतीश ने कहा कि पार्टी की यात्रा की तैयारियों के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुराज गौरव यात्रा महत्वपूर्ण हैं। इस यात्रा के माध्यम से हमें बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 से 31 अगस्त के बीच विधानसभा वार बैठक आयोजित की जाए। इसी प्रकार शक्ति केन्द्र के लिए भी बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सतीश ने कहा कि शक्ति केन्द्र के संयोजकों की बैठक शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह लेंगे। 5 से 8 बूथों पर एक शक्ति केन्द्र बनाया गया है। इसी शक्ति केन्द्र के नियंत्रण में बूथ होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह दो लोकसभा के शक्ति केन्द्र के संयाजकों से एक साथ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगठन शक्ति केन्द्रों को कितना महत्वपूर्ण मानता है। बैठक में अजमेर संगभाग के चारों जिलांे के भाजपा विधायक, मंत्री, मोर्चों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री यूनुस खान और स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने खासतौर से उपस्थिति दर्ज करवाई, वहीं नागौर के मंत्री अजय किलक और अजमेर की श्रीमती अनिता भदेल अनुपस्थित रहीं। अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सरस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा के संदर्भ में संभाग स्तरीय बैठक महत्वपूर्ण रही है। सीएम की यात्रा अजमेर संभाग में सबसे अंत में है। लेकिन यात्रा को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। बैठक में देहात के 49 प्रतिनिधियों में से 44 उपस्थित रहे। पांच प्रतिनिधि अजमेर से बाहर होने की वजह से नहीं आ सके। 
एस.पी.मित्तल) (26-07-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment