Thursday, 14 January 2016

इस बार सर्प योनि की है मकर संक्रांति।


राजस्थान के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य भंवरलाल ने अपने ज्योतिष विज्ञान के माध्यम से कहा है कि इस बार मकर संक्रांति सर्प योनि की है, जो भारत के लिए शुभ संकेत नहीं देती है। 14 जनवरी की रात को एक बजकर 26 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य इस बार संक्रांति में बली नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने अनेक चुनौतियां आएंगी। ऐसी चुनौतियां आंतरिक होने के साथ-साथ बाहरी भी होंगी। सरकार को आतंकवाद के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ेगा। देश के राजनीतिक हालात भी अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। वर्ष 2016 में कश्मीर की राजनीतिक में एक नया मोड़ आएगा। पड़ौसी देशों में अशांति होने का असर भारत पर पड़ेगा। वर्षा की कमी की वजह से फसलों को भारी नुकसान होगा। गेहंू, जो, चना, मिर्च, नारियल, शक्कर आदि के दाम तेजी से बढ़ेंगे। इसका असर शेयर मार्केट पर भी पड़ेगा। संक्रांति इस बार मध्यमवर्ग के लिए अनेक परेशानी खड़ी करेगी। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार शनि, मंगल के 2, 12वें तथा युक्ति के कारण आगामी 7 माह तक देश के महत्त्वपूर्ण राजनेताओं के लिए खतरे वाले है। जरा सी लापरवाही अप्रिय घटना को जन्म देगी। खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा बेहद जरूरी है। 
पंचांग का प्रकाश:
ज्योतिषाचार्य भंवर लाल के द्वारा संवत 2074 का पंचांग भी प्रकाशित किया गया है। पुष्करम् पंचांगम् नामक इस पंचांग में ज्योतिष विद्या की महत्त्वपूर्ण जानकारियां, ग्रह, नक्षत्र, तिथि आदि की जानकारी दी गई है। इस पंचांग के माध्यम से साधारण व्यक्ति भी अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। पंचांग बहुत ही सरल भाषा में जारी किया गया है। 

(एस.पी. मित्तल)  (14-01-2016)
(spmittal.blogspot.inM-09829071511

No comments:

Post a Comment