Friday 8 January 2016

अजमेर में होगी लोक संस्कृति के चित्रकारों की प्रतियोगिता।



अजमेर के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि आगामी नवसंवतसर के अवसर पर अजमेर के चित्रकाों के चित्र की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नगर निगम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले चित्रकारों को पारितोषिक प्रमाण पत्र और सम्मान दिया जाएगा। 8 जनवरी को सूचना केन्द्र में लोककला संस्थान द्वारा आयोजित महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए गहलोत ने कहा कि महिला कलाकारों ने जिस प्रकार लोक सांस्कृतिक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अजमेर की खासकर महिला कलकंारों को प्रोत्साहित करने के लिए ही नवसंवतसर के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समारोह में सुप्रसिद्ध चित्रकार रामजैसवाल और पत्रकार एस.पी.मित्तल ने भी विचार रखे।
शानदार प्रदर्शनी:
प्रदर्शनी में शहर की 18 महिला चित्रकारों ने लोकसंस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया है। महिला कलाकारों में घर में सामान्य कामकाज करने वाली महिलाएं भी शामिल है। जिस तरह से भावनाओं को प्रकट किया गया है उससे प्रतीत होता है कि महिलाओं की जीवनशैली और सोच किस प्रकार रही है। एक महिला कलाकार ने मछली के विवाह की शानदार चित्रकारी की। घर के बाहर माडनों की जो संस्कृति लुप्त हो गई उसे भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। सभी महिला कलाकार इस बात से उत्साहित हैं कि उनकी कला की प्रदर्शनी लगाई गई है। लोककला संस्थान के निदेशक संजय सेठी के अनुसार अजमेर में संभवत: यह पहला अवसर है, जब सिर्फ महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी लगाई है। 
ये है महिला चित्रकार:
प्रदर्शनी में प्रियंका सेठी, मीनाक्षी मंगल, डॉ. रितू शिल्पी, अल्का शर्मा, इंदु खंडेलवाल, रमिना गर्ग, रीना मुखर्जी, चांदनी जैन, एलीजाबेथ एंथोनी, रुचि मेहता, मुस्कान जैन, दिव्या खत्री, किरण खत्री, नेहा कनौजिया, आकांक्षा शर्मा, अनुप्रिया मुखर्जी, आरजू सांखला एवं कृतिका शर्मा की कृतियां प्रदर्शित की गई है। 

(एस.पी. मित्तल)  (08-01-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment